फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Along with floods CM Nitish Kumar worried about drought gave instructions officers for farmers

Bihar Weather: बाढ़ के साथ सीएम नीतीश कुमार सूखे से चिंतित, किसानों के लिए अफसरों को दिए कई निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीएम बोले, कई जिलों में अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आठ की जगह 14 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

विज्ञापन
Bihar Weather Along with floods CM Nitish Kumar worried about drought gave instructions officers for farmers
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को वर्षापात की स्थिति से अवगत कराया तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की गयी तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को धान एवं मक्का की रोपनी की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कई जिलों में अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुये कल से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिये 8 घंटे की जगह 14 घंटे प्रतिदिन निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कम वर्षापात की स्थिति को देखते हुये इच्छुक किसानों को डीजल अनुदान की स्वीकृति दी जाय।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि किसानों के हित में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। ताकि किसानों को पटवन में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी सतत् निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed