फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Tourism News will have its own brand ambassador a tourism song will also be created

Bihar Tourism News: बिहार पर्यटन का होगा अपना ब्रांड एंबेसडर, पर्यटन गीत का भी होगा निर्माण

Thu, 12 Sep 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 07:58 PM IST
सार

अब बिहार पर्यटन का अपना ब्रांड एंबेसडर होगा। साथ ही पर्यटन गीत का भी निर्माण किया जाएगा। देश-विदेश में बिहार पर्यटन की बेहतर ब्रांडिंग करने में बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति सहायक होगी।

विज्ञापन
Bihar Tourism News will have its own brand ambassador a tourism song will also be created
बिहार पर्यटन लोगो - फोटो : बिहार पर्यटन एक्स

विस्तार

बिहार में पर्यटकों की संख्या में सतत उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन विभाग के द्वारा राज्य के पर्यटक स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए आकर्षक पर्यटन केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए देश-विदेश में बिहार पर्यटन की बेहतर ब्रांडिंग हो इसके लिए बिहार पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति 2024 को राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल गयी है। अब नयी नीति के तहत ब्रांडिंग के लिए रणनीति बनेगी।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस नीति का दृष्टिपथ बिहार को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के केन्द्र के रूप में  और प्रभावी रूप में स्थापित करना है। बिहार पर्यटन का अपना ब्रांड एंबेसडर, पर्यटन गीत का निर्माण, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का प्रभावी प्रयोग सहित अन्य निर्णयों से बेहतरीन ब्रांडिंग का मार्ग प्रशस्त होगा।  
विज्ञापन


इस नीति में बिहार के पर्यटकीय धरोहर सुदूर प्रखंडो एवं कस्बों तक बिखरे पड़े हैं, जिनको अभी तक पूर्णतः प्रकाश में नहीं लाया जा सका है। ऐसे स्थलों के बारे में शोधपरक सामग्री का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु विशेषज्ञ व्यक्ति/संस्था का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। दृश्य एवं श्रव्य सामग्री के निर्माण हेतु विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ संबद्धता की जायेगी। बिहार पर्यटन के लिये लोगो (LOGO) का निर्माण किया जायेगा। बिहार पर्यटन के ब्रांडिंग हेतु सरकार की स्वीकृति से ब्रांड एम्बेसडर का चयन किया जायेगा। सोशल मीडिया इन्फ्लूऐसर/सेलिब्रिटी/यूटूबर आदि का फैम टूर के माध्यम से सेवायें प्राप्त की जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन की ब्रांडिंग के क्रम में बिहार पर्यटन गीत' की रचना की जायेगी और गायन एवं अभिनय हेतु बिहार से सम्बद्ध विभूतियों की सेवायें प्राप्त की जायेगी। पर्यटन की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार तथा पर्यटकों की सुविधा हेतु ई-सर्विसेज यथा वेबसाईट, वेबपोर्टल तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा सकेगा। विविध प्रकार की प्रतियोगितायें यथा, स्क्रिप्ट राईटिंग, रील मेकिंग, फोटोग्राफी, क्विज प्रतियोगिता, कार बाईक रैली आदि का आयोजन किया जायेगा।


पर्यटन के प्रचार-प्रसार एवं इसकी मार्केटिंग के लिये कई तरह के साधनों का प्रयोग किया जाता है और इसमें नई तकनीकी का समावेश किया जाएगा। सोशल मीडिया, डीजिटल मीडिया सहित सभी प्रकार के टूल्स के लिये उच्च स्तरीय सामग्रियों का निर्माण कर और इनका समुचित उपयोग कर बिहार पर्यटन की जानकारी को सुलभ कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed