फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Sports Minister visits Kalyan Bigha Shooting Range, 25 and 50 meter outdoor range will be built soon

Bihar News: खेल मंत्री ने किया कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज का दौरा, जल्द बनेगा 25 और 50 मीटर का आउटडोर रेंज

Mon, 30 Sep 2024 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

Patna News: खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कल्याण बिगहा में 25 और 50 मीटर का शूटिंग रेंज बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और राज्य खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Sports Minister visits Kalyan Bigha Shooting Range, 25 and 50 meter outdoor range will be built soon
शूटिंग खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित करते खेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खेल विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोमवार शाम को पटना के कल्याण बिगहा स्थित इंडोर शूटिंग रेंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर परिचय लिया। साथ ही प्रशिक्षक कौशल नौगरैया से 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल, शूटिंग लेन और अन्य उपकरणों की जानकारी ली। मंत्री ने खुद राइफल और पिस्टल से 10 मीटर की शूटिंग का ट्रायल भी किया।

विज्ञापन

 
मंत्री मेहता ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली खिलाड़ी प्रीति और सिम्मी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। ये दोनों खिलाड़ी हाल ही में आसनसोल में आयोजित प्री-नेशनल टूर्नामेंट में पदक विजेता रही हैं।
विज्ञापन

 
25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज की मांग
प्रशिक्षक कौशल नौगरैया और ग्रामीण अवधेश नारायण सिंह ने मंत्री से आग्रह किया कि कल्याण बिगहा में 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज तो है, लेकिन 25 और 50 मीटर के आउटडोर रेंज का अभाव है। इस वजह से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। उन्होंने अनुरोध किया कि 25 और 50 मीटर की शूटिंग रेंज की सुविधा जल्द उपलब्ध करवाई जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ी भी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
खिलाड़ियों को मिली सफलता
प्रशिक्षक ने बताया कि कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है। इनमें से ऋषिकांत को राजस्थान पुलिस में एसआई, मनीष कुमार और अनामिका कुमारी को असम राइफल्स में नौकरी मिल चुकी है। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं।
 
खेल मंत्री का आश्वासन
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कल्याण बिगहा में 25 और 50 मीटर का शूटिंग रेंज बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और राज्य खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल करेगा।


 
हर पंचायत में बनेगा खेल मैदान
मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने हर पंचायत में खेल का मैदान और स्पोर्ट्स क्लब बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पंचायत में जमीन उपलब्ध नहीं होती, तो सरकार जमीन का अधिग्रहण करेगी ताकि खेल सुविधाओं का विकास सुनिश्चित हो सके।

 
खिलाड़ियों को ट्रैकशूट और आर्म्स लाइसेंस की मांग
आसनसोल में ईस्ट जोन प्री-नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए मंत्री ने ट्रैकशूट प्रदान किए। इस दौरान खिलाड़ियों ने आर्म्स लाइसेंस की मांग भी रखी। मौके पर निखिल राज, प्रीति कुमारी, सुमन, पीयूष, शिवम और प्रिश समेत कई अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed