फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar SIR: Till now no political party has lodged any objection, voter list format, claim objection

Bihar SIR: अब तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दर्ज करवाई आपत्ति, 1.98 लाख युवाओं ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म

Wed, 20 Aug 2025 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

Bihar Election: चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार की अंतिम मतदाता सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूटने ना पाये और कोई भी अयोग्य मतदाता जुड़ने न पाये। इसलिए मतदाता सूची प्रारूप में जिनका नाम छूट गया है तो वह कैंप में जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar SIR: Till now no political party has lodged any objection, voter list format, claim objection
बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग पर लगातार हमलावार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में वोट अधिकार यात्रा कर रहे हैं। अब तक वह रोहतास, नवादा, नालंदा, गया और शेखपुरा में यात्रा के जरिए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप भी लगा चुके हैं। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के 20 दिन बाद भी अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से दावा या आपत्ति नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने बुधवार सुबह मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डेली बुलेटिन जारी किया।

विज्ञापन


नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म भरा इतने युवाओं ने भरा फॉर्म
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि अब तक एक लाख 98 हजार 660 युवाओं ( 18 वर्ष या उससे अधिक) ने मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने और नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म भरा है। चुनाव आयोग ने फिर से अपील करते हुए कहा कि एक अगस्त को जारी की गयी बिहार की प्रारूप मतदाता सूची में कोई भी त्रुटि दूर करने के लिये अपने दावे और आपति दर्ज करें। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी दावा या आपत्ति नहीं दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दलों के बीएलए की संख्या एक लाख 60813 है। लेकिन, अब तक किसी भी राजनीतिक दल के बीएलए की ओर से प्रारूप निर्वाचक नामावली के संबंध में नाम जोड़ने या हटाने को लेकर दावा या आपत्ति नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


 'राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे', वोटर अधिकार यात्रा में बोले तेजस्वी यादव; BJP पर भी बरसे
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- एसआईआर के नाम पर गरीबों का वोट लूट रहा है
सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर गरीबों का वोट लूट रहा है और लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। एक स्थानीय किसान का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि जीवित और सक्रिय मतदाता को मृत घोषित कर दिया गया है। राहुल ने जनता से पूछा कि क्या आप मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है?”, जिस पर लोगों ने जोरदार समर्थन में 'हां' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed