फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Shobha Devi who works in Patna Municipal Corporation will dine with President Draupadi Murmu

Bihar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग भोजन करेंगी पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा, मंत्री नितिन नवीन ने दी बधाई

Thu, 23 Jan 2025 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

राष्ट्रपति के साथ राजधानी पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा देवी भोजन करेंगी। स्वागत समारोह में चयन होने पर मंत्री नितिन नवीन ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Bihar Shobha Devi who works in Patna Municipal Corporation will dine with President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति संग भोजन करेंगी पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री माननीय नितिन नवीन द्वारा बुधवार को सफ़ाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई NAMASTE योजना के तहत चयनित पटना नगर निगम में कार्यरत लाभार्थी शोभा देवी को बधाई दी गई। वहीं, नगर विकास विभाग के सचिव अभय सिंह और अपर सचिव वर्षा सिंह ने शोभा देवी को आमंत्रण पत्र दिया। 

विज्ञापन


इस संबध में माननीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की यह कल्याणकारी योजना सफाई मित्रों के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है। इस तरह की योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को मजबूती मिलती है। वहीं, विभागीय सचिव अभय सिंह ने कहा कि हम बिहारवासियों के लिए आज गर्व का दिन है। मैं शोभा देवी को इस सम्मान के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि केंद्र सरकार की NAMASTE योजना (National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों की सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार लाना है, जिसके अंतर्गत पटना नगर निगम में कार्यरत लाभार्थी शोभा देवी का चयन 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित "स्वागत समारोह" के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशिष्ट कार्यक्रम में शोभा देवी को देश की माननीय राष्ट्रपति महोदया के साथ राष्ट्रपति भवन में भोजन करने का गौरव प्राप्त होगा। विदित हो कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पूरे देश से केवल पांच लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें से एक हमारी शोभा जी हैं। NAMASTE योजना के तहत उन्हें आयुष्मान कार्ड और PPE किट का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार तथा नगर निगम पटना के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed