फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar roof of private school fell and wall collapsed due to strong storm in Bettiah 12 students injured

Bihar: बेतिया में तेज आंधी से प्राइवेट स्कूल की छत उड़ी और दीवार गिरी, 12 छात्र-छात्राएं और एक शिक्षक घायल

Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
सार

बह करीब 10 बजे तेज आंधी आई व पानी से दिल्ली पब्लिक स्कूल व रूरल कोचिंग इस्टीट्यूट के एलेवेस्टर उड़ गए। इस दौरान भगदड़ मची तो एक एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा एक शिक्षक भी घायल हो ग

विज्ञापन
Bihar roof of private school fell and wall collapsed due to strong storm in Bettiah 12 students injured
बिहार में तेज आंधी से स्कूल की छत उड़ी, दीवार गिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेतिया में शनिवार की सुबह तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां बैशखवा चौक स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल व रूरल कोचिंग इंस्टीट्यूट के एलेवेस्टर उड़ गए और दीवार गिर गई। इसके चलते 12 बच्चों समेत एक टीचर घायल हो गए। सभी घायल बच्चे स्थानीय उपचार के बाद अपने-अपने अभिभाव के साथ घर चले गए। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद काफी देर तक विद्यालय परिसर में भगदड़ का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी आई व पानी से दिल्ली पब्लिक स्कूल व रूरल कोचिंग इस्टीट्यूट के एलेवेस्टर उड़ गए। इस दौरान भगदड़ मची तो एक एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा एक शिक्षक भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूरल कोचिंग इंस्टीट्यूट के एक शिक्षक आजाद सर के अलावा शाहीद अली, तोहफा, हजरत व जरीना खातुन जख्मी हो गए। ये सभी छात्र दसवीं कक्षा के हैं जो कोचिंग पढ़ने रूरल कोचिंग इस्टीट्यूट में पढ़ रहे थे। 

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं काजल कुमारी, बादल कुमार, यश पांडेय, अंकीत कुमारी, रूख्सार प्रवीण, सहीना खातुन, आसिया व गुंजा कुमारी जख्मी हो गए। सभी का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। उपचार के बाद छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ घर चले गए।


हादसे में घायल शिक्षक आजाद सर ने कहा कि इस दौरान एक छात्रा भयभीत होकर कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गई थी। 

दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक जीतू श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों का परीक्षा का अंतिम दिन था। इसके बाद ग्रीष्मावकाश की छुट्टी होनी थी। छात्र ऊपर के मंजिल पर परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आ गयी। छात्र घबराकर भागने लगे। कमरे का छप्पर भी उड़ गया। दीवार के ईंट भी टूटकर बिखरने लगे जिससे छात्र चोटिल हो गए। एक छात्रा को गंभीर चोट लगने की संभावना थी जिसे बेतिया भेजकर उपचार कराया गया है फिलहाल वह भी नॉर्मल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed