फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: rjd party Tejashwi Yadav targeted NDA party India Alliance made Justice Reddy Vice President candidate

Bihar : तेजस्वी यादव सत्ता पक्ष पर बरसे, कहा- ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग सभी पर सरकार का है कब्जा

Thu, 04 Sep 2025 08:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

Bihar : इंडिया गठबंधन ने जस्टिस रेड्डी को उम्मीदवार बनाकर यह साबित कर दिया है कि यह लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की है। जस्टिस रेड्डी किसी पार्टी से नहीं आते, वे संविधान की आत्मा से आते हैं। यह चुनाव लोकतंत्र बनाम तानाशाही की लड़ाई है।

विज्ञापन
Bihar: rjd party Tejashwi Yadav targeted NDA party India Alliance made Justice Reddy Vice President candidate
तेजस्वी यादव बयान

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एनडीए पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि  आज भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। यह चुनाव लोकतंत्र बनाम तानाशाही की लड़ाई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव अचानक क्यों कराया जा रहा है, यह सवाल हर भारतीय पूछ रहा है। मौजूदा उपराष्ट्रपति दिन में सदन चला रहे थे और रातों-रात उन्हें बीमार घोषित कर दिया गया। अब वे बीमार हुए हैं या बीमार कराए गए हैं – यह देश जानना चाहता है। मेडिकल बुलेटिन तक जारी नहीं किया गया। यह संविधान और पारदर्शिता दोनों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लोकतंत्र की जननी रही है। इस धरती से हर बार परिवर्तन का संदेश पूरे देश में गया है। भाजपा और एनडीए लाख कोशिश कर लें, लेकिन वे जनता की आवाज़ को दबा नहीं सकते।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bandh: भाजपा के बिहार बंद पर राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पूछा- पीएम मोदी ने गालीबाजी का आदेश दिया है क्या?
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन ने जस्टिस रेड्डी को उम्मीदवार बनाकर यह साबित कर दिया है कि यह लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की है। जस्टिस रेड्डी किसी पार्टी से नहीं आते, वे संविधान की आत्मा से आते हैं। उनकी ईमानदारी, निष्पक्षता और न्यायप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यही वजह है कि यह चुनाव लोकतंत्र बनाम तानाशाही की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BSEB : बिहार बोर्ड ने की घोषणा, इसी महीने होगी सक्षमता परीक्षा, जानिए अभ्यर्थी कैसे करेंगे आवेदन

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग सभी को सरकार ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। लेकिन जनता यह सब देख रही है और जब-जब लोकतंत्र पर हमला हुआ है, जनता ने तानाशाही को हराया है। इस बार भी जनता संविधान की मर्यादा को बचाएगी।


                                                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed