फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar rajgir zoo nature safari skoch award nomination innovation in governance

Bihar: बिहार के पर्यटन मॉडल की देशभर में गूंज, राजगीर जू सफारी को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड का नामांकन

Mon, 24 Aug 2026 09:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

राजगीर जू एवं नेचर सफारी को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। ‘इनोवेशन इन गवर्नेंस’ श्रेणी में जगह पाने वाली इस सफारी में ग्लास स्काईवॉक, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, नेचर कैंप और प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीव सफारी जैसी सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
bihar rajgir zoo nature safari skoch award nomination innovation in governance
जू एवं नेचर सफारी को स्कॉच अवार्ड का नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राजगीर स्थित प्रसिद्ध जू एवं नेचर सफारी को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह नामांकन ‘इनोवेशन इन गवर्नेंस’ यानी शासन में नवाचार श्रेणी में हुआ है। यह उपलब्धि बिहार में सतत ईको-टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण और आधुनिक हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान के तौर पर देखी जा रही है।

विज्ञापन

राजगीर जू एवं नेचर सफारी बना आकर्षण का केंद्र

राजगीर की खूबसूरत वादियों और ऐतिहासिक पहाड़ियों के बीच विकसित जू एवं नेचर सफारी आज देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन चुका है। यहां प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। सफारी में मौजूद अलग-अलग रोमांचक गतिविधियां और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं।

विज्ञापन

ग्लास स्काईवॉक और सस्पेंशन ब्रिज की खास पहचान

राजगीर जू एवं नेचर सफारी की प्रमुख विशेषताओं में भारत का पहला अत्याधुनिक ग्लास स्काईवॉक ब्रिज भी शामिल है। इसके अलावा सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, नेचर कैंप और खुले प्राकृतिक आवास में वन्यजीवों की सफारी जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इन सुविधाओं ने बिहार के पर्यटन को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक संतुलन को साथ लेकर तैयार किया गया यह मॉडल अब देशभर में एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का यह प्रयास बिहार के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्कॉच अवार्ड के लिए ऑनलाइन वोटिंग शुरू

राजगीर जू एवं नेचर सफारी को स्कॉच अवार्ड दिलाने के लिए ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों ने बिहार के नागरिकों के साथ-साथ देशभर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।


मतदाता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना वोट दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए स्कॉच अवार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर वोटिंग की सुविधा उपलब्ध है।

राष्ट्रीय सम्मान से बिहार को मिलेगी नई पहचान

अधिकारियों का मानना है कि अगर राजगीर जू एवं नेचर सफारी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलता है, तो इससे राजगीर के पर्यटन ढांचे को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही बिहार के सतत विकास मॉडल, पर्यावरण संरक्षण और समृद्ध जैव विविधता की सकारात्मक छवि भी देश-दुनिया में और मजबूत होगी। इस नामांकन के बाद बिहार के पर्यटन और पर्यावरण प्रेमियों में खासा उत्साह है। राजगीर जू एवं नेचर सफारी का यह मॉडल अब बिहार के पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ देश के सामने प्रकृति संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन का एक सफल उदाहरण पेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed