{"_id":"68aeb83e1f046ab5860e4a65","slug":"bihar-ptana-newsteacher-candidates-gheraoed-the-jdu-office-and-placed-their-demands-before-the-government-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जदयू के कार्यालय का शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों ने किया घेराव, उम्र में छूट देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जदयू के कार्यालय का शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों ने किया घेराव, उम्र में छूट देने की उठाई मांग
Wed, 27 Aug 2025 01:18 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:18 PM IST
सार
बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों ने आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट देने की सरकार से मांग करते हुए प्रदर्शन किया है। इस दौरान पटना में जदयू के कार्यालय का घेराव भी किया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Bihar News : प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में जनता दल युनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में शिक्षक भर्ती के अभियार्थियों ने प्रदर्शन किया है। बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में अधिकतम उम्र के शिक्षक अभ्यर्थी को 10 वर्ष उम्र में छूट दिने के लिए मांग को लेकर यह हंगामा किया जा रहा है। कार्यालय के घेराव के दौरान अभ्यार्थी नारे लगाते हुए अपनी मांग सरकार और पार्टी के समक्ष रखी है। गौरतलब है कि सभी शिक्षक अभ्यर्थी STET क्वालीफाई हैं। उनकी मांग है कि 10 वर्ष की उम्र में छूट प्रदान की जाए। लेकिन सरकार हमारी बात अब तक नहीं सुनी है। हंगमा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। शिक्षक अभियार्थी अपनी मांग पूरा करने को लेकर लगातार राज्य सरकार ने सामने आवाज उठाते रहे हैं।
सीटीईटी, एसटीईटी, डीएलएड और बीएड पास अभ्यार्थियों ने खोला मोर्चा
बिहार में होने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) को लेकर बुधवार को राजधानी में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यार्थी जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर हंगामा किया। उनकी मुख्य मांग थी कि अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाए। प्रदर्शनकारियों में सीटीईटी, एसटीईटी, डीएलएड और बीएड पास उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक थी। उनका कहना है कि आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा पास करने के बावजूद वे केवल अधिकतम उम्र सीमा के कारण नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। इसे उन्होंने अपने भविष्य के साथ अन्याय बताया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, यह मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर्स
विज्ञापन
अभ्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी
अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ से अपील की कि TRE-4 के विज्ञापन से पहले सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाए। उनका तर्क है कि पूर्व में भी विशेष परिस्थितियों में सरकार ने ऐसी राहत दी है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अभ्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News : नीतीश कुमार सरकार के कद्दावर मंत्री श्रवण कुमार पर हमला, दौड़कर भागते हुए बचाई जान; वजह भी जानें