{"_id":"677d110532c005c53807c333","slug":"bihar-politics-tejashwi-yadav-said-in-kaimur-this-is-not-cm-nitish-kumar-pragati-yatra-but-a-misery-journey-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि यह दुर्गति यात्रा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि यह दुर्गति यात्रा है
Tue, 07 Jan 2025 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:03 PM IST
सार
बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव बोले, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि यह दुर्गति यात्रा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भभुआ परिसदन में प्रेसवार्ता किया। जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। लेकिन कोई भी उनके द्वारा काम किया गया हो तो बता दें।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा, इनके सरकार में एक बहाली भी नहीं निकलती, निकल भी रही है तो उसकी हालत देखी रहे हैं। हमारे आने से पहले सरकार में पेपर लीक जाने के बाद भी पेपर लीक छात्र आंदोलन कर रहे हैं और सरकार लाठीचार्ज कर रही है। स्टेट में यही उनके साथ में अन्याय हो रहा है। बिहार में कोई सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। इसलिए कहना पड़ रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार के मौन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा के नाम पर दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आप कह रहे हैं कि बिहार गरीब राज्य है और दूसरी तरफ आप यात्रा पर चल रहे हैं। यह यात्रा अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। यह प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। क्यों नहीं अब भाजपा के लोग बिहार का विशेष राज्य का दर्जा दिला देते हैं। जहां बिहार में पलायन और बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन