फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics Chirag Paswan removed from the post of LJP chief gave first reaction on split in the party

सियासत: लोजपा प्रमुख के पद से हटाए गए चिराग पासवान, पार्टी में फूट पर दी पहली प्रतिक्रिया

Tue, 15 Jun 2021 04:23 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Tue, 15 Jun 2021 04:23 PM IST
सार

पशुपति पारस के समर्थक विधायकों ने लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान का इस्तेमाल करते हुए चिराग पासवान को पार्टी प्रमुख के पद से हटा दिया। 

विज्ञापन
Bihar Politics Chirag Paswan removed from the post of LJP chief gave first reaction on split in the party
चिराग पासवान - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में चिराग पासवान को एक और झटका लगा है। दरअसल, उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पद से भी हटा दिया गया। पशुपति कुमार पारस के समर्थक विधायकों ने इसके लिए पार्टी के संविधान का इस्तेमाल किया। वहीं, चिराग पासवान ने इस पूरे मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी और चाचा पशुपति पारस के नाम लिखा पुराना खत सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन


विधायकों ने यूं पेश किया अपना पक्ष
पशुपति पारस के समर्थक विधायकों का कहना है कि चिराग पासवान तीन पदों पर एक साथ काबिज थे। बताया जा रहा है कि अब पशुपति कुमार पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 20 जून तक कार्यभार संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन


लोजपा में इस तरह हुई बगावत
बता दें कि 17वीं लोकसभा में लोजपा के कुल छह सांसद हैं, जिनमें पांच सांसदों पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और प्रिंस राज ने चिराग पासवान को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना नेता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान ने किया भावुक ट्वीट
गौरतलब है कि पार्टी में हुई बगावत को लेकर चिराग पासवान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने चाचा के नाम के नाम भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पापा की मौत के बाद आपके व्यवहार से मैं टूट गया। मैं पार्टी और परिवार को साथ रखने में असफल रहा। बता दें कि चिराग एक पुराना पत्र भी ट्विटर पर साझा किया। चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखा, 'पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। पार्टी मां के समान है और मां के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूं। एक पुराना पत्र साझा करता हूं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed