फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : PM Modi inauguration Amrit Bharat train Saharsa to Amritsar Saharsa Supaul special train Supaul-Pune

Bihar News : सहरसा को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम, सुपौल के रास्ते पहली बार होगा परिचालन

Thu, 11 Sep 2025 10:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Sep 2025 10:24 PM IST
सार

Bihar : सहरसा से दूसरे अमृत भारत ट्रेन का परिचालन 15 सितंबर से शुरु हो रहा है। यह अमृतसर के लिए चलेगी, जो सुपौल के रास्ते चलने वाली पहली अमृत भारत और दूसरी स्थायी ट्रेन होगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bihar : PM Modi inauguration Amrit Bharat train Saharsa to Amritsar Saharsa Supaul special train Supaul-Pune
अमृत भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दानापुर-पूणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सुपौल तक नियमित विस्तार के बाद सुपौल वासियों को एक और बड़ी सौगात मिलेगी। 15 सितंबर से सुपौल के रास्ते पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरु हो जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा जंक्शन से छेहरटा (अमृतसर) के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरु किया जा रहा है। इसका परिचालन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और अंबाला कैंट के रास्ते होगा। सहरसा से चलने वाली यह दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। सहरसा से पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चल रही है। हालांकि इसकी सवारी के लिए सुपौल वासियों को सहरसा तक किसी अन्य साधन से पहुंचना होता है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में दुकान पर खरीदारी कर रहे राजद नेता को गोलियों से भूना; थाने से कुछ दूरी पर हत्या
विज्ञापन


 सीपीआरओ बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहरसा और छेहरटा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन गाड़ी सं. 05531 के रूप में चलेगी। अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सहरसा से दोपहर 03:30 बजे खुलकर 04:00 बजे सुपौल, शाम 04:40 बजे सरायगढ़, 05:15 बजे निर्मली, 06:05 बजे झंझारपुर, 06:35 बजे सकरी, रात 07:25 बजे सिहो, 08:45 बजे सीतामढ़ी, 10:25 बजे रक्सौल, 11:35 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17 सितंबर बुधवार को सुबह 02:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी देखें-Bihar Weather : बक्सर से राजधानी तक गंगा खतरे के निशान से पार, पटना के निचले इलाकों में आया पानी; जानिए अपडेट

पूर्व के समय से ही होगा सुपौल-पूणे एक्सप्रेस का परिचालन
पूणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12149/50 के सुपौल तक विस्तार को लेकर बीते 02 सितंबर को ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद दिलेश्वर कामैत को पत्र लिखा था। अब इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गई है। पहले यह ट्रेन 03349/50 स्पेशल के रूप में सहरसा, बरौनी, हाजीपुर के रास्ते सुपौल और दानापुर के बीच चलती थी। 03349 ट्रेन रोजाना दोपहर 02:30 बजे सुपौल के खुल कर रात 09:30 बजे दानापुर पहुंचती थी। इसके बाद पुन: यह ट्रेन 12150 बन कर रात 11:15 बजे दानापुर से खुलती है और 28 घंटे 45 मिनट के सफर के बाद अगले दिन सुबह 04 बजे पूणे पहुंचती थी। वही 12149 ट्रेन पूणे से रोजाना रात 09:05 बजे खुल कर 28 घंटे 45 मिनट का सफर करते हुए अगले दिन सुबह 02:15 बजे दानापुर पहुंचती थी। इसके बाद 03350 स्पेशल बन कर सुबह 04:30 बजे दानापुर से पुन: उसी रास्ते दोपहर 01:15 बजे सुपौल पहुंचती थी। अब इसका परिचालन 12149/50 के रूप में ही होगा, लेकिन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इससे स्पेशल का टैग हटने की वजह से स्थानीय लोगों को रिजर्वेशन बुकिंग में सुविधा होगी। एक बार ही लंबी दूरी की बुकिंग से किराया भी कम भुगतान करना होगा और दो टिकट बनाने का झंझट भी खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed