फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pickup driver killed in accident on NH-28; wife and three children lose their sole support

बिहार: एनएच-28 पर हादसे में पिकअप चालक की मौत, पत्नी और तीन बच्चों से छीना सहारा; टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 25 Oct 2026 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

बेगूसराय में एनएच-28 के किनारे पिकअप लॉक करते समय तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से घायल 46 वर्षीय अमर कुमार महतो की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से पत्नी और तीन बच्चों का सहारा छिन गया।

विज्ञापन
Bihar: Pickup driver killed in accident on NH-28; wife and three children lose their sole support
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में घायल पिकअप चालक अमर कुमार महतो (46) की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात सड़क किनारे अपनी पिकअप गाड़ी लॉक करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अमर को बरौनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमर की मौत से पत्नी का सुहाग उजड़ गया, जबकि दो बेटों और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पिपरा देवस निवासी चानो महतो के पुत्र अमर कुमार महतो के रूप में हुई है। वह पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


गाड़ी लॉक करते समय बाइक ने मारी ठोकर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमर कुमार महतो शुक्रवार रात एनएच-28 के किनारे अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी कर उसे लॉक कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बरौनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान


14, 12 और 10 साल के बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमर कुमार महतो के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे अंकित कुमार (14) और शिवम कुमार (12) तथा बेटी साक्षी कुमारी (10) हैं। तीनों बच्चे अभी कम उम्र के हैं। पिता की मौत से उनके परिवार का सहारा छिन गया है। अमर ही परिवार की जिम्मेदारियां निभाते थे। उनकी असमय मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब भविष्य और भरण-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है।

शव घर पहुंचते ही मचा चीत्कार
हादसे की सूचना मिलने पर बरौनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed