फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Patna Tejashwi Yadav Allegations Deputy Cm Renu Devi Brother in land scam

बिहार: जमीन कब्जाने में भाई का नाम आने पर भड़कीं डिप्टी सीएम रेणु देवी, कहा- पांच साल से उससे कोई रिश्ता नहीं

Sat, 03 Jul 2021 05:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 05:50 PM IST
सार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रेणु देवी के भाई पर पटना में जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी को बयान देना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar Patna Tejashwi Yadav Allegations Deputy Cm Renu Devi Brother in land scam
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में जमीन घोटाला में भाई का नाम आने को लेकर डिप्टी सीएम रेणु देवी से शनिवार को जब पत्रकारों ने सवाल किया तो वह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरे जिस भाई का नाम आ रहा है उससे मेरा कोई संपर्क नहीं है। मेरा 5 साल पहले से ही रिश्ता खत्म है। किसी तरह का मामला आता है तो उसमें रेणु देवी का नाम क्यों? जब मेरा कोई नाता रिश्ता ही नहीं है तो नाम क्यों घसीटा जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिसने नीतीश कुमार के राज को जंगल राज लिखा है वो जंगल राज नहीं वो मंगल राज है। मैं लीगल एक्शन लूंगी।अगर किसी ने भी गलत किया हो तो उसकी सजा उसी समय उसे मिलनी चाहिए थी। 
विज्ञापन


दरअसल ये पूरा मामला जमीन कब्जाने को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना के पटेलनगर इलाके में लगभग नौ कट्ठे का एक प्लॉट है। बताया जा रहा है कि जमीन की कीमत करोड़ों में है। जिसे कब्जा करने डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद गए थे। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'जंगलराज के रखवाले दिल्ली वाले बिहार के कथित मुंहबोले चुनावी बेटा को भाजपाइयों की गुंडागर्दी पर बोलना चाहिए। डिप्टी सीएम का भाई हथियारों से लैस होकर दिनदहाड़े पटना की कीमती जमीनों को कब्जा रहा है जब जमीन मालिक विरोध करते हैं तो कहता है इन्हें उठा कर डिप्टी सीएम आवास ले चलो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed