फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Nitish kumar announced waive interest on student credit card taking higher education after 12th

Student Credit Card : बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ किया; जानें क्या है फायदा

Tue, 16 Sep 2025 01:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Sep 2025 01:33 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्र छात्राओं को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 12वीं के बाद उच्च शिक्षा लेने में किसी भी छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।  

विज्ञापन
Bihar : Nitish kumar announced waive interest on student credit card taking higher education after 12th
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के  लिए एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू किया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण ले सकते हैं।  इसका लाभ लेने के लिए सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर तथा महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर देना पड़ेगा।  

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: विकास मित्रों का 10 लाख बीमा कराएगी नीतीश सरकार, कॉरपोरेट पैकेज का मिलेगा लाभ

विज्ञापन

                                   

Bihar : Nitish kumar announced waive interest on student credit card taking higher education after 12th
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी। साथ ही 02 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (05 वर्ष) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (07 वर्ष) में तथा 02 लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक (07 वर्ष) किस्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 वर्ष) किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News: आज बिहार के इन जिलों बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए 21 सितंबर तक के मौसम का हाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed