फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Youth dies after falling from 5th floor of Ashirwad Complex in Patna

Patna: कॉम्पलेक्स के 5वें फ्लोर से गिरकर युवक की मौत, परिजन बोले- दोस्तों के साथ गया था, धक्का देकर मार डाला

Fri, 03 Mar 2023 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Mar 2023 08:49 AM IST
सार

Bihar: पटना में एसके पुरी थाना इलाके के आशीर्वाद कॉम्पलेक्स के पास एक लाश मिली है। आशंका है कि कॉम्पलेक्स के पांचवें फ्लोर से गिरकर उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : Youth dies after falling from 5th floor of Ashirwad Complex in Patna
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एसके पुरी थाना इलाके के आशीर्वाद कॉम्पलेक्स के पास एक लाश मिली है। आशंका है कि कॉम्पलेक्स के पांचवें फ्लोर से गिरकर उसकी मौत हुई है। हालांकि, परिजन इसे हत्या बता रहे। उनका आरोप है कि युवक को छत से धक्का दिया गया है। इधर, लोगों का कहना है कि युवक खुद ही छत से गिर गया।
विज्ञापन


गुरुवार रात परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि छत से गिरकर मौत की बात सामने आ रही है। अभिषेक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृत युवक की पहचान आशीर्वाद कॉम्पलेक्स (एल-12) निवासी अभिषेक कुमार (30) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


अभिषेक की शरीर की हड्डियां कई जगहों पर टूटी मिली
परिजनों का कहा है कि गुरुवार को अभिषेक अपने दोस्तों के साथ छत पर गया था। बातचीत के दौरान ही उसके दोस्तों ने उसे छत से धक्का दे दिया। 5वें फ्लोर से गिरने के कारण अभिषेक की शरीर की हड्डियां कई जगहों पर टूटी मिली। परिजनों का कहना है कि पुलिस CCTV फुटेज की जांच करें। अभिषेक के फोन को खंगाले और उसके दोस्तों से पूछताछ करे। घटना से पहले अभिषेक नॉर्मल था। हमलोगों से भी उसने ठीक से बातचीत की थी, ऐसे में वह छत से कैसे कूदकर अपनी जान दे सकता है। आत्महत्या की बात गलत है। उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed