Bihar News : पटना में दीवार गिरी, नीचे दबने से 34 लोग घायल; बाबा का प्रवचन चल रहा था, अचानक ऐसा हुआ
ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक समारोह में लगभग 150 लोग शामिल हुए थे। 34 लोग जख्मी हो गए। पुलिस का कहना है कि घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीणों ने बताया कि नीरज सिंह के घर धार्मिक समारोह में लगभग 150 लोग शामिल हुए थे। अचानक हादसा हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादा संख्या महिलाएं और बच्चों की बतायी जा रही है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट।
ग्रामीणों के मुताबिक, एक धार्मिक स्थल पर कई दिनों से एक बाबा का प्रवचन चल रहा था। रुक-रुक कर वर्षा भी हो रही थी। श्रीपालपुर गांव में करीब डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे। इस बीच बारिश के चलते पुरानी दीवार धाराशाई हो गई और वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।