{"_id":"6985efbc0798fb18b300cb47","slug":"bihar-news-vigilance-team-arrested-assistant-director-paramjay-singh-to-take-bribe-patna-bihar-police-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार; दस लाख रुपए की हुई थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार; दस लाख रुपए की हुई थी मांग
Fri, 06 Feb 2026 07:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:13 PM IST
सार
Bihar : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक को निगरानी की टीम ने पांच लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दस लाख घूस की मांग की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सहायक निदेशक परमजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नियोजन भवन, पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग के पास से की गई है। गिरफ्तारी के बाद इनके पटना स्थित आवास की तलाशी के क्रम में अबतक लगभग पंद्रह लाख रूपया नगद से अधिक राशि एवं निवेश के कई कागजात आदि बरामद हुए हैं। तलाशी की कार्रवाई अब तक जारी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha : ओम बिरला के स्वागत से पहले बिहार विधानसभा में दाग; कार्यक्रम से एक दिन पहले छज्जा गिरा
विज्ञापन
इस संबंध में निगरानी टीम का कहना है कि परिवादी मुजफ्फरपुर जिले के हवाईअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थनगर निवासी भूषण राम के पुत्र ओम प्रकाश हैं। नये व्यवसाय के लिए 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को वेतन, कार्यालय व्यय एवं मशीन उपस्कर मद में आवंटन करने के लिए इनके द्वारा संचिका बढ़ाई गई थी, जिसकी कुल आवंटित राशि लगभग 2,69,40,208/- रु0 थी। आरोपी सहायक निदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय, पटना, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के परमजय सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर कहा कि आपको कार्यालय व्यय एवं मशीन उपस्कर कार्यालय मद में क्रमशः 84,95,000/- एवं 85,35,000/- रु0 यानी कुल 1,70,30,000/- रु0 आवंटन निर्गत किया गया है उसके एवज् में सभी संबंधित लोगों से वसूलकर दस लाख रु0 निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण सुनील कुमार द्वारा मांगा गया है, उसमें कुछ राशि मेरे लिए भी कीजिएगा। इस प्रकार दस लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : बेटे के साथ पिता का श्राद्धकर्म! जवान बेटे की मौत का सदमा 10 दिन भी नहीं झेल सके व्यापारी के पिता
निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन कराया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड सं0-15/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अनुसंधानकर्त्ता पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी परमजय सिंह को पांच लाख रुपए रिश्वत लेते हुए नियोजन भवन, पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।