{"_id":"6660189b87c726d8b4051938","slug":"bihar-news-uncontrolled-tractor-crushed-a-vegetable-vendor-in-nalanda-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया सड़क जाम
Wed, 05 Jun 2024 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:19 PM IST
सार
Nalanda: नालंदा में बुधवार को बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार अवैध बालू लोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे ठेले पर सब्जी बेच रहे अधेड़ को कुचल दिया। इस हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला नालंदा थाना क्षेत्र के दिनकर नगर के समीप की है। मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के रानी बिगहा निवासी स्वर्गीय जोगेश्वर चौहान के (48) वर्षीय पुत्र दशरथ चौहान के रूप में की गई है। सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों के मिली तो वे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआवजा एवं कार्यवाही की मांग को लेकर बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग को नालंदा थाना के समीप जाम कर दिया। जिसके कारण गाड़ियों की लंबी कतार सड़क के दोनों ओर लग गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि दशरथ चौहान हर दिन की तरह सब्जी लेकर दिनकर नगर गए थे। जहां वे सड़क के किनारे से जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार अवैध बालू लोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गंभीर रूप से जख्मी दशरथ चौहान को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के द्वारा उन लोगों को प्राप्त हुई।
विज्ञापन
सड़क जाम की सूचना मिलने के उपरांत सिलाव बीडीओ एवं नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और आवागमन को सुचारु कराया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं सिलाव बीडीओ ने कहा कि मृतक के आश्रितों को जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन