फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Two students died due to drowning during Karma puja patna Bihar police

Bihar News : गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा

Wed, 03 Sep 2025 10:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

Bihar : गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। यह घटना कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान स्नान करने के क्रम में हुआ है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Bihar News : Two students died due to drowning during Karma puja patna Bihar police
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में  तीन किशोरों में से दो की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीसरा किशोर बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान सुदामा व्यास के पुत्र कुंदन कुमार (15) और भेखा राय के पुत्र बिगन कुमार (17) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा कृष्णा राय का पुत्र राजू कुमार (16) हादसे में बच गया। घटना खासपुर पंचायत के छितनावा-खासपुर गांव की है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: गृह मंत्री अमित शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ करेंगे चुनाव पर मंथन, सीट शेयरिंग पर भी चर्चा
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मा-धर्मा पूजा के आयोजन के लिए कुंदन कुमार, बिगन कुमार और राजू कुमार तीनों झुरमुर (पेड़ की टहनियां) लेने गांव के पास पहलवान पथ स्थित दनैया नाले की ओर गए थे। नाले के किनारे से झुरमुर काटने के बाद तीनों उसमें उतर गए। झुरमुर लेने के बाद राजू बाहर निकल आया, जबकि कुंदन और बिगन गड्ढे में नहाने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में जेसीबी से की गई खुदाई के कारण गड्ढा काफी गहरा हो गया था। गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण दोनों किशोर अचानक डूबने लगे। राजू ने जब यह दृश्य देखा तो वह घबराकर भागा और गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों किशोर पानी में डूब चुके थे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : भूमि एवं राजस्व विभाग ने अपने कर्मियों को नौकरी से हटाया, खाली पदों को भरने की कवायद भी शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक अपने-अपने परिवारों के इकलौते संतान थे और सामाजिक कार्यकर्ता मधेश्वर यादव के परिजन हैं। घटना से परिवारों में गहरा शोक है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed