फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Today temperature Cold day in Bihar orange alert Weather news Climate Forecast

Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Thu, 25 Dec 2025 09:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Dec 2025 09:22 AM IST
सार

Bihar : पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में 'कोल्ड-डे' जैसे हालात हैं। धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Today temperature Cold day in Bihar orange alert Weather news Climate Forecast
Weather Forecast 25 December 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self

विस्तार

बिहार में ठंढ और कनकनी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसकी वजह बर्फीली पछुआ हवा और घना कोहरा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में कनकनी  चरम पर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 'कोल्ड वेव' और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेशवासियों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BJP Bihar: अगले साल यहां भी सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा; पंचायतों में परचम की रणनीति हो रही तैयार
विज्ञापन


विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी, थम गई रफ्तार
गुरुवार सुबह बिहार के करीब 10 जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सुपौल, बांका, बेगूसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद और नालंदा जैसे जिलों में विजिबिलिटी गिरकर महज 10 से 50 मीटर रह गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है, वहीं गया में विजिबिलिटी सबसे कम रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: 'नीतीश कल भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे मुख्यमंत्री', पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

29 दिसंबर तक शीतलहर का कहर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 से 29 दिसंबर के बीच राज्य के कई जिलों में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में 'कोल्ड-डे' जैसे हालात हैं। धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। 30 दिसंबर के बाद ही मौसम में मामूली सुधार की संभावना जताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

पटना और गया में भारी गिरावट
बीते 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कई जिलों में दिन का पारा 9 से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे 'डे-कोल्ड' की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक हवा की दिशा में बदलाव नहीं होता, तब तक ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सीधी बर्फीली हवाएं बिहार के मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा रही हैं।



-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed