Bihar News : पटना में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट इंजीनियर के ठिकानों पर कर रही छापेमारी
Bihar : निगरानी विभाग ने अब राजधानी पटना में धमक दी है। यह छापेमारी असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार के ठिकानों पर की जा रही है। पटना में बोरिंग रोड इस छापेमारी का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी खुद कर रहे हैं।
विस्तार
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी बोरिंग रोड के श्रीकृष्ण पूरी थाना के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे स्नेह एनक्लेव में की जा रही है। शुक्रवार को पटना में असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार के आवास पर धमक दी है। असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार मोकामा में पदस्थापित हैं। निगरानी टीम का कहना है कि कोर्ट से वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार के खिलाफ निगरानी थाना में काण्ड सं0-071/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार के पटना जिला के मोकामा और गया जी स्थित आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी शुरू कर दी गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पीएम मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- यह राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है
आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर नागेंद्र कुमार गया जिले के चन्दौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजाप गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में वह पटना के बोरिंग रोड स्थित सरदार पटेल पथ, उत्तरी श्री कृष्णापुरी अंतर्गत स्नेह प्लाजा अपार्टमेन्ट के फ्लैट सं0-4बी में किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। इनके विरूद्ध लगभग 73,32,785/- (तीहत्तर लाख बत्तीस हजार सात सौ पचासी) रुपया लेने का मामला दर्ज किया गया है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 125.69% अधिक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.