फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Several leaders join Rashtriya Lok Morcha in presence of Upendra Kushwaha

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बढ़ी राजनीतिक भागीदारी, उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में कई नेता हुए शामिल

Tue, 16 Dec 2025 07:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Dec 2025 07:23 PM IST
सार

Bihar Politics: नई दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहराया।
 

विज्ञापन
Bihar News: Several leaders join Rashtriya Lok Morcha in presence of Upendra Kushwaha
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास महत्व दिया।

विज्ञापन

 
वरिष्ठ नेताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति
सम्मेलन में वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य ए.के. बाजपेयी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वे वर्ष 1985 से दिवंगत रामविलास पासवान के निकट सहयोगी रहे हैं और लोकजनशक्ति पार्टी में राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता के रूप में भूमिका निभा चुके हैं। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच साझा किया।
विज्ञापन

 
सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख चेहरे
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वालों में पृथ्वी राज यादव, एस.के. मिश्रा, हर प्रकाश, विनोद नागर और सुनैना वाल्मीकि शामिल रहे। इसके अलावा नवीन सिंह, अनिल तंवर, बी. कौशिक, शबनम खान, तनिष्क चंदेला और नितिन बाजपेयी जैसे नाम भी सम्मेलन में सहभागिता करते दिखे। लोकजनशक्ति पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई और लगभग 50 वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संगठन को मिली नई मजबूती
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रदेश लोकजनशक्ति पार्टी की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ली। इनमें प्रदेश, जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के कई पूर्व पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे संगठनात्मक विस्तार को बल मिला।

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!

 
उपेंद्र कुशवाहा का संबोधन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सशक्त वैकल्पिक मंच के रूप में उभर रहा है। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को जन-आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।
 
साझा संकल्प और आगे की राह
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाने और आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed