फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Scorpio driver crushes e-rickshaw accident news Badh patna bihar police

Road Accident : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को रौंदा; तीन साल के मासूम समेत छह घायल

Thu, 25 Dec 2025 05:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना मोकामा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना मोकामा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 05:08 PM IST
सार

Bihar : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इस घटना में तीन साल के मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। 

विज्ञापन
Bihar News : Scorpio driver crushes e-rickshaw accident news Badh patna bihar police
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा पर सवार एक तीन वर्षीय बच्चे समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के सैयद नेहाल अहसन कॉलेज के समीप की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन


स्टेशन से घर लौट रहे थे ग्रामीण
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ढकवाहाचक गांव के रहने वाले ग्रामीण स्टेशन से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कॉलेज के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार यात्री सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। बाकी तीन घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों ने चालक को दबोचा
पुलिस का कहना है कि घायलों में विवेका कुमार (23), झरना कुमारी (10), आदित्य कुमार (3) सहित अन्य लोग घायल हैं, जिसमें दीपक कुमार (20), दिलखुश कुमार (17)  और सावित्री देवी (65) की हालत गांब हीर होने की वजह से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और घायल विवेका कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक पूरी तरह नशे में था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं था। दुर्घटना के बाद चालक भागने लगा लेकिन नशा में होने के कारण वह भाग नहीं पाया। स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़कर दबोच लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक की मेडिकल जांच कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed