Bihar News: सम्राट चौधरी बोले- भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण विश्वस्तरीय बनेगा, 13 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Bhimbandh Wildlife Sanctuary : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश दिया है। वन अनुभव केंद्र, योग ग्राम, आयुर्वेद केंद्र, ट्री हाउस-सह-कॉटेज, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, भीम-सेन कुंड, ऑर्किड एवं फल उद्यान, वॉच टॉवर के विकास के निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्रस्ताव में बेलाटांड़, चोरमारा, नारोकॉल, बहेरातानड़, बघेल, कुकुरझाप धाम, खड़गपुर झील और भौराकोल झील क्षेत्रों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के पर्यटकीय विकास से भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण का और वृहत पहचान स्थापित होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यारण के परिक्षेत्र में रहने वाले 13 हजार आदिवासियों एवं स्थानीय लोगों के रोजगार एवं विकास के लिए योजना प्रस्ताव में शामिल किए जाए।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले का भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण अपनी प्राकृतिक संपदा, गरम जलधाराओं, घने जंगलों और जैव विविधता के लिए अद्वितीय है। इसके विकसित होने से जिले को जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी वहीं बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।