फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Patna Police successfully solved the City Mall robbery case

Bihar News: पटना पुलिस ने सिटी मॉल लूटकांड का सफल उद्भेदन, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar: गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और बाईपास थाना कांड संख्या 392/25 में लूटी गई 15,000 की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि लूट के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग जगहों पर छिपता और भागता रहा।

विज्ञापन
Bihar News: Patna Police successfully solved the City Mall robbery case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस ने सिटी मॉल कर्मचारी से हथियार के बल पर ₹6,36,926 की लूट के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले ही सात अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

बुधवार को पटना सिटी पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मेहंदीगंज, बाईपास और सुल्तानगंज थाने के गंभीर मामलों के खुलासे के दौरान यह गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि सोनालिका नगर स्थित सिटी मॉल के कर्मचारी से हुई इस लूट की घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिटी-2) गौरव कुमार ने किया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस, ‘बिहारी’ पर विवादित पोस्ट से जुड़ा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में प्रयुक्त आर-15 मोटरसाइकिल, लूटी गई स्कूटी और नगदी बरामद की थी। कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार उर्फ दारू उम्र 20 वर्ष, पिता मुन्नी यादव, निवासी बड़ी पहाड़ी, थाना अगमकुआ, जिला पटना फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और बाईपास थाना कांड संख्या 392/25 में लूटी गई 15,000 की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि लूट के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग जगहों पर छिपता और भागता रहा। उसने अपने हिस्से के अधिकांश पैसे खर्च कर दिए थे, जबकि ₹15,000 शेष बचे थे।पुलिस ने बताया कि विकास कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed