फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Passing out ceremony of 218 recruits concluded at CRPF training center

Bihar News: CRPF प्रशिक्षण केंद्र में 218 रिक्रूट्स का दीक्षांत समारोह संपन्न, अब देश सेवा के लिए तैयार

Tue, 05 Aug 2025 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

Bihar: समारोह में रिक्रूट्स के परिवारजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सफलता केवल जवानों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों की भी है जिन्होंने अपने बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
Bihar News: Passing out ceremony of 218 recruits concluded at CRPF training center
CRPF प्रशिक्षण केंद्र में 218 रिक्रूट्स का दीक्षांत समारोह संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के राजगीर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को 218 नवप्रशिक्षित जवानों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। छह महीने की कठोर प्रशिक्षण अवधि के सफल समापन के बाद ये रिक्रूट्स अब देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। इनमें 193 पुरुष और 25 महिला रिक्रूट शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि, कमांडेंट-सह-मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण का आरंभ 3 फरवरी 2025 को हुआ था। इस दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक रूप से भी तैयार किया गया। उन्हें आधुनिक युद्ध कौशल, हथियारों की जानकारी, नजदीकी युद्ध तकनीक, पुलिसिंग के आधुनिक तौर-तरीकों, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर बेसिक्स और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षित किया गया।

विज्ञापन

संविधान और कानून की गहराई से दी गई जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान भारतीय संविधान, नागरिक सुरक्षा कानून, मानवाधिकार, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिनियमों का गहन अध्ययन कराया गया। इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम 1988, केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989, बिहार मोटर गाड़ी नियमावली 1992 व 1994, दंड प्रक्रिया संहिता, और कर्नाटक प्रोटेक्शन एक्ट जैसे कानूनी प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि रिक्रूट्स अब देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा आपका प्रशिक्षण आपको केवल शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ बनाता है। अब आपका कर्तव्य है कि आप देश की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। उन्होंने नवप्रशिक्षित सिपाहियों से सामाजिक चुनौतियों, उग्रवाद, और बदलती युद्ध प्रणालियों से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: महिला के साथ यौन शोषण और धमकी का आरोप, वार्ड पार्षद पति फरार; जांच में जुटी पुलिस

परिवारजनों को दिया गया सम्मान
समारोह में रिक्रूट्स के परिवारजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सफलता केवल जवानों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों की भी है जिन्होंने अपने बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राज मंगल भक्ता, उप कमांडेंट (प्रशिक्षण) R/90 केंद्र, डॉ. सुनीता कुमारी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, और चंदन कुमार तिवारी (सभी सहायक कमांडेंट) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्टाफ सदस्य और अभिभावक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed