फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Nishant Kumar becomes active before joining JDU party meeting with MLAs patna bihar nitish kumar

Bihar: जदयू में शामिल होने से पहले एक्टिव हुए निशांत कुमार, MLA संग कर रहे बैठक; नीतीश कुमार आज कहां जाएंगे?

Sat, 07 Mar 2026 09:53 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 07 Mar 2026 09:53 AM IST
सार

Bihar : राजनीति से अलग-थलग रहने वाले निशांत कुमार कल जदयू पार्टी में विधिवत शामिल होंगे, लेकिन इससे पहले वह आज सुबह से ही एक्टिव दिखने लगे। उन्होंने आज विधायकों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Bihar News : Nishant Kumar becomes active before joining JDU party meeting with MLAs patna bihar nitish kumar
संजय झा के आवास पर निशांत कुमार ने की बैठक। - फोटो : social midea

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद आज अहले सुबह से  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शनिवार की सुबह संजय झा के आवास पर श्रवण कुमार, विजय चौधरी समेत 29 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चाएं हुईं। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार आज अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर जाएंगे, जहां वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए; कह कर भावुक हुए सीएम, क्या कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने?
विज्ञापन


इस वजह से सीएम को करनी पड़ी आपातकालीन बैठक 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जदयू के कार्यकर्ता काफी भड़के हुए थे। गुस्सा इतना था कि सीएम हाउस जा रहे संजय गांधी को भी कार्यकर्ताओं ने वहां से खदेड़ दिया था। इतना ही नहीं जदयू के प्रदेश कार्यालय में भी हंगामा होता रहा। मजबूरन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री आवास में विधायकों और एमएलसी की बैठक करनी पड़ी, जिसमें उन्होंने काफी दवाब देते हुए अपने नेताओं को माहौल शांत करने की अपील की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री तय; जानें, कब ज्वाइन करेंगे पार्टी?

महिलाओं ने इन्हें बताया जयचंद 
जदयू कार्यालय में पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी नीतीश कुमार के इस निर्णय से आक्रोशित हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने इस बात का ठीकरा अपने ही वरीय नेताओं संजय गांधी, संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी पर फोड़ा। महिला कार्यकर्ता ने कहा कि यही लोग जयचंद हैं, जिन्होंने भाजपा के इशारे पर यह खेल किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये भूंजा पार्टी करने वाले ही असली साजिशकर्ता हैं। इसको सभी बातों की जानकारी थी, लेकिन इनलोगों ने अपना फायदा देखते हुए पार्टी को रसातल में भेजने का काम किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो सभी महिलाएं आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed