फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : NEET girl student Murder Case hostel owner arrested patna bihar police

Murder Case : नीट छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली पटना पुलिस की थ्योरी, हॉस्टल मालिक गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Jan 2026 10:02 PM IST
सार

Bihar : ऐसा पहली बार नहीं है, जब पटना पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगा है। पटना एसएसपी ने बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए आत्महत्या का दावा करने लगे थे, लेकिन अब रिपोर्ट आने के बाद कथनी ही बदल गई। अब मज़बूरी में गर्ल्स हॉस्टल मालिक को गिरफ्तार करना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News : NEET girl student Murder Case hostel owner arrested patna bihar police
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस मामले को पटना पुलिस अब तक आत्महत्या बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती संकेतों ने खाकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में छात्रा के साथ वह हुआ जिसका आरोप मृतका के परिजन लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उन आरोपों की अब पुष्टि कर दी है, जिसके बाद पटना की सड़कों पर न्याय के लिए संग्राम छिड़ गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Congress : कांग्रेस के सभी छह विधायक एक साथ पलट जाएंगे? भूत-वर्तमान और भविष्य के साथ आशंका-संभावना समझें
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, पुलिस के दावे हुए फेल
छात्रा की मौत के तीन दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस प्रशासन के उन तमाम दावों की हवा निकाल दी है, जिसमें पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी। रिपोर्ट के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के शरीर पर जो साक्ष्य मिले हैं वह यौन उत्पीड़न की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की दुष्कर्म या दुष्कर्म की कोशिश के दौरान उसकी हत्या की गई है। पटना पुलिस तो शुरुआती जांच में इसे नींद की गोलियों का ओवरडोज बता रही थी, जिसे डॉक्टरों के पैनल ने एक सिरे से खारिज कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News: पटना में कनकनी बढ़ी, स्कूल कब बंद होंगे? जानिए बिहार के मौसम का हाल

पटना एसपी की कार्यशैली पर सवाल 
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पटना पुलिस ने हॉस्टल मालिक गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए एसपी का यह कह देना कि उसके साथ गलत काम नहीं हुआ है, इस पर पटना पुलिस की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। घटना के पहले दिन से ही पटना पूर्वी के एएसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों ने दुष्कर्म की आशंका को सिरे से खारिज कर देना और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह बात स्पष्ट हो जाने से लोग पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed