फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar news muzzafarpur former mla and jdu leader maheshwar yadav attacked on modi and central government

बिहार: 'देश की जनता पीएम मोदी के कामकाज से खुश नहीं', जेडीयू नेता के बयान पर उबाल

Sun, 06 Jun 2021 09:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

बिहार में जदयू और भाजपा के नेताओं की बयानबाजी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय के बयान के बाद अब जदयू नेता और पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगले पीएम बन सकते हैं।

विज्ञापन
bihar news muzzafarpur former mla and jdu leader maheshwar yadav attacked on modi and central government
पीएम मोदी और महेश्वर यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भाजपा से निष्कासित एमएलसी टुन्ना पांडेय की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए बयान पर राजनीति और तेज हो गई है। अब जदयू के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया है। 

विज्ञापन


संपूर्ण क्रांति दिवस के बहाने महेश्वर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने तो जयप्रकाश नारायण के व्यवस्था परिवर्तन का सपना पूरा हो जाएगा। हालांकि महेश्वर यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि देश महंगाई से अब जनता परेशान हो रही है और तो और लोग भाजपा से काफी ज्यादा नाराज हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान देश की जनता प्रधानमंत्री और मोदी सरकार के कार्य से खुश नहीं है इसलिए वो नीतीश कुमार को अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है। जब उनसे कहा गया कि आप भाजपा पर तीखा वार कर रहे हैं तो महेश्वर यादव ने जवाब दिया कि सिर्फ बिहार में जदयू और भाजपा एक साथ, एक गठबंधन में हैं, केंद्र सरकार में ऐसा कोई गठबंधन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश्वर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र में सरकार बनाने और प्रधानमंत्री बनने के लिए स्वतंत्र हैं। बता दें कि हाल ही कि दिनों में भाजपा के एमएलसी टुन्ना पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने नीतीश कुमार शराबबंदी के बावजूद शराब की उपलब्धता पर सवाल उठाए थे। 

महेश्वर यादव के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में जदयू के नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरैान महेश्वर यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 


बता दें कि महेश्वर कुमार राजद के कद्दावर नेता थे और नीतीश कुमार के कहने पर जदयू में शामिल हुए थे। ऐसा माना जाता है कि महेश्वर यादव और नीतीश कुमार के बीच बहुत आत्मीय संबंध हैं, यही वजह है कि महेश्वर यादव के इस बयान से बिहार में राजनैतिक हलचल और बढ़ जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed