फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: More than 12000 trains will run in Bihar; New Vande Bharat, Amrit Bharat trains, Purnia, Patna

Bihar: दिवाली-छठ के दौरान बिहार के लिए चलेंगी 12000 ट्रेनें; वंदे भारत, अमृत भारत भी लिस्ट में हैं शामिल

Wed, 20 Aug 2025 09:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Aug 2025 09:27 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने हाल में ही कहा था कि बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को अब पर्व त्यौहार में अपने घर लौटने के दिक्कत नहीं होगी। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। 

विज्ञापन
Bihar News: More than 12000 trains will run in Bihar; New Vande Bharat, Amrit Bharat trains, Purnia, Patna
रेल मंत्री के साथ NDA के वरिष्ठ नेता और मंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब बिहारवासियों को दिवाली और छठ के दौरान घर आने और जाने में दिक्कत नहीं होगी। बिहार चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि दीपावली और छठ पर्व के मौके पर बिहार में 12,000 से अधिक ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेन सेवाएं त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


गया से दिल्ली के अमृत भारत ट्रेन

गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। रेल मंत्री ने बताया कि गया से दिल्ली मार्ग पर शुरू की जा रही यह सेवा यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा, वैशाली से बुद्ध सर्किट ट्रेन भी चलेगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, नालंदा, राजगीर, और गया सहित भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न स्थलों को जोड़ेगी। यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायता करेगी।

विज्ञापन


पूर्णिया से पटना के चलेगी वंदे भारत ट्रेन 

पूर्णिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलाई जाएगी, जो यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। यह ट्रेन तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगी। रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हर साल दीपावली छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों की भीड़ के कारण स्पेशल ट्रेनों की जरूरत महसूस की जाती थी। ऐसे में इस बार दो महीने तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे प्रवासियों की घर वापसी आसान और सुविधाजनक होगी। इसी के साथ रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज की पायलट योजना भी शुरू की है, जिसके तहत आने-जाने के टिकट एक साथ लेने पर वापसी टिकट पर 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी और सभी ट्रेनों और क्लासों में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने दिया पीएम और रेल मंत्री को धन्यवाद 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की घोषणा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा, और सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दीपावली और महापर्व छठ के अवसर पर बिहार के लिए रेलवे की बड़ी सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष आग्रह पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 12 हजार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके लिए वो बिहार सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed