फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Mission Ek Bharat Shreshta Bharat Cultural Agreement Between Three States Soon Details in Hindi

Bihar News: जल्द होगा तीन राज्यों से सांस्कृतिक समझौता, 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को मिलेगा नया आयाम; जानें

Fri, 28 Mar 2025 08:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 28 Mar 2025 08:50 AM IST
सार

Bihar: बिहार सरकार की इस अनोखी पहल से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी। अन्य राज्यों से भी संभावित समझौतों को लेकर बातचीत जारी है, ताकि देश में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक घनिष्ठता को अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

विज्ञापन
Bihar News Mission Ek Bharat Shreshta Bharat Cultural Agreement Between Three States Soon Details in Hindi
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार जल्द ही तीन राज्यों के साथ एक सांस्कृतिक समझौता करने जा रही है। इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है। यह पहल 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन


सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने की पहल
बता दें कि दिसंबर 2024 में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी का करार हुआ था। इस पहल का उद्देश्य दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


पढ़ें; बिहार में राजस्व और रोजगार का उत्प्रेरक बनेगा मखाना बोर्ड, किसानों और उद्यमियों को होगा व्यापक लाभ    
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार दिवस पर यूपी के कलाकारों ने दी थी प्रस्तुति
इस समझौते के तहत अगले तीन वर्षों तक बिहार और उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे। हाल ही में बिहार दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बिहार में अपनी प्रस्तुति दी और लोगों का मन मोह लिया। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के कलाकार भी उत्तर प्रदेश दिवस में हिस्सा ले चुके हैं।

टेलीविजन और रेडियो पर होगा प्रसारण
इस साझेदारी के तहत लोक संगीत, नृत्य, नाटक, प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विशेष कला प्रतियोगिताएं होंगी और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित पुस्तकें स्कूल-कॉलेजों में वितरित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का प्रसारण टेलीविजन और रेडियो पर भी होगा, जबकि प्रचार सामग्री में दोनों राज्यों के प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed