Bihar News: चुनाव से पहले STF की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से जुड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; पूछताछ में खुलासा
Bihar: 30 अगस्त को STF और सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल से जुड़े अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों वीरे बहादुर महतो, जीरजोधन प्रसाद चौरसिया और रामजी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 18.5 किलो गांजा जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। इसका अंदाज़ा हाल के दिनों में हुई कार्रवाई से लगाया जा सकता है। अपराध और तस्करी के खिलाफ बिहार STF और जिला पुलिस ने पिछले तीन दिनों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया गिरोह नेपाल से बिहार के रास्ते गांजा और चरस मंगवाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक सप्लाई करता था।
गोपालगंज से कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी
29 अगस्त को STF और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान में कुख्यात अपराधी विशाल कुमार यादव को गिरफ्तार किया। यादव लंबे समय से फरार था और इसी महीने मांझागढ़ में ज्वेलरी शॉप से करीब 4 लाख रुपये के गहनों की लूट में शामिल था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 14.88 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की। यादव के खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
पढ़ें: 'राहुल और तेजस्वी की डिक्शनरी में सबसे प्रिय शब्द चोर है', शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज; पीके को भी घेरा
नेपाल कनेक्शन का खुलासा
30 अगस्त को STF और सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल से जुड़े अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों वीरे बहादुर महतो, जीरजोधन प्रसाद चौरसिया और रामजी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 18.5 किलो गांजा , 3.5 किलो चरस, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और नेपाली मुद्रा बरामद हुई।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर प्रहार
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह नेपाल से नशे की खेप मंगवाकर बिहार के रास्ते कई राज्यों में सप्लाई करता था। STF की कार्रवाई से साफ है कि बिहार पुलिस न सिर्फ स्थानीय अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर भी करारा प्रहार कर रही है।