फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Girl murdered in Patna, killed after doing dirty work and hung from a tree

Bihar: पटना में बच्ची की निर्मम हत्या, दरिंदे ने दरिंदगी के बाद पेड़ से लटकाया; छह घंटे के अंदर आरोपी धराया

Fri, 29 Aug 2025 07:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 29 Aug 2025 07:14 PM IST
सार

वारदात के बाद लोग आक्रोशित हो गए। फौरन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: Girl murdered in Patna, killed after doing dirty work and hung from a tree
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छाबनीन में जुट गई। महज छह घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया।

विज्ञापन


हत्या के बाद शव को लटकाया
घटना की गंभीरता को देखते हुए दानापुर के डीएसपी-II की अगुवाई में एस.आई.टी. गठित की गई, जिसमें मनेर थानाध्यक्ष, तकनीकी टीम एवं फोरेंसिक (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड शामिल थे। टीम ने महज छह घंटे में मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी भोला राय (48 वर्ष, निवासी महिनावा) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकतों में लिप्त था, जिस वजह से उसने बच्ची को मारा, फिर शव को पेड़ में लटका दिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- यह राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है
विज्ञापन
विज्ञापन

मनेर थाना के सामने जमकर हंगामा किया
इधर, घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मनेर थाना के सामने जमकर हंगामा किया, सड़क पर आगजनी भी की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस बीच, सिटी एसपी ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की, लेकिन परिजन अभी भी गुस्से में दिख रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed