{"_id":"68ab3eed8a6dddbe6e034057","slug":"bihar-news-four-thousand-startups-gathered-bihar-startup-summit-2025-ips-vikas-vaibhav-patna-bihar-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में कहां जुट गए 4000 स्टार्टअप! बिहार में उद्यमिता क्रांति करा रहे IPS विकास वैभव, सम्राट भी पहुंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में कहां जुट गए 4000 स्टार्टअप! बिहार में उद्यमिता क्रांति करा रहे IPS विकास वैभव, सम्राट भी पहुंच
Sun, 24 Aug 2025 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:03 PM IST
सार
Bihar : लेट्स इंस्पायर बिहार टीम के द्वारा आयोजित बिहार स्टार्टअप समिट 2025 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने किया। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक उद्यमियों, स्टार्टअप्स और विचार नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते सम्राट चौधरी के साथ आईपीएस विकास वैभव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में आज बिहार स्टार्टअप समिट 2025 का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने किया। इसका आयोजन लेट्स इंस्पायर बिहार टीम के द्वारा किया गया। इस पहल का नेतृत्व बिहार के लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित इस व्यापक और ऐतिहासिक स्टार्टअप समिट में 2000 से अधिक उद्यमियों, स्टार्टअप्स और विचार नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विजन 2047 दस्तावेज़ जारी किया गया। यह दस्तावेज़ बिहार की विकास यात्रा और उद्यमिता क्रांति की दिशा में परिवर्तनकारी सकारात्मक बदलाव का आह्वान है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लेट्स इंस्पायर बिहार की उद्यमी भावना और विकास वैभव आईपीएस के निरंतर प्रयासों की गहराई से सराहना की। उन्होंने कहा कि 2,50,000 से अधिक लोगों की टीम के साथ ऐसा कार्य करना प्रशंसनीय है और विकास वैभव बिहार सरकार का अभिन्न हिस्सा हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बिहार के हर जिले में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित कर रोज़गार सृजन किया जा रहा है और यह क्रांति प्रखंड स्तर तक पहुँचेगी। उन्होंने बिहार के 21 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप्स को बिहार उद्यमिता सम्मान प्रदान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग तथा पर्याप्त ऊर्जा उत्पादन के साथ बिहार औद्योगिक क्रांति के लिए तैयार है और यह स्टार्टअप संस्कृति औद्योगिकीकरण और उद्यमिता को गाँव-गाँव तक पहुँचाएगी।
विज्ञापन
लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने विकसित बिहार 2047 के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए लेट्स इंस्पायर बिहार टीम व स्टार्टअप्स को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में लाखों स्टार्टअप्स एकत्र होंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत 2021 में दिल्ली से हुई थी। तब से अब तक 350 से अधिक स्टार्टअप्स प्रेरित होकर बिहार में स्थापित हो चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजन दस्तावेज़ जारी किया, जिसका अंतिम संस्करण 21 दिसम्बर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले बिहार स्टार्टअप समिट में प्रस्तुत होगा।