फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Fight breaks out between people attending cremation and hotel operator news in hindi

Bihar News: दाह संस्कार में आए लोगों और होटल संचालक के बीच मारपीट, छह से ज्यादा लोग हुए घायल

Tue, 09 Dec 2025 09:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 09:00 AM IST
सार

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ मुक्ति धाम में दाह संस्कार के बाद भोजन को लेकर होटल संचालक और ग्रामीणों में विवाद बढ़ गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Bihar News: Fight breaks out between people attending cremation and hotel operator news in hindi
अस्पताल में मौजूद सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ के उमानाथ स्थित मुक्ति धाम में सोमवार को दाह संस्कार के लिए पहुंचे लोगों और पास के एक होटल संचालक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट चलने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों को नियंत्रित करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
अथमलगोला के सरिस्तापुर गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था। दाह संस्कार के लिए रिश्तेदार और गांव के लोग मुक्ति धाम पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद भोजन की व्यवस्था पास के ही एक होटल में की गई थी। ग्रामीणों ने जब खाना खाने के लिए होटल पहुंचे, तो उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


पढ़ें;  बच्चों के विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष, 50 वर्षों के इतिहास में नौवीं हत्या; एक महिला समेत दो गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 3600 रुपये के बिल को लेकर ग्रामीणों और होटल संचालक के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जाता है कि बिल कम करने की बात पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे एवं ईंट चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हुए।

घायलों ने आरोप लगाया कि होटल संचालक शराब के नशे में था और उसी ने विवाद को बढ़ाया। पीड़ितों का यह भी कहना है कि गांव में जब भी कोई मृत्यु होती है, वे लोग इसी होटल में भोजन करने आते हैं, क्योंकि संचालक उनके गांव का दामाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed