फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Father attacked daughter with knife opposed selling liquor ban patna bihar police

Bihar News : पिता ने बेटी को चाकू मार कर किया घायल, शराब बेचने का करती थी विरोध; पत्नी के साथ भी की पिटाई

Thu, 07 Aug 2025 10:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Aug 2025 10:24 AM IST
सार

Bihar : बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद एक शख्स घर से ही शराब का सेवन करने के साथ-साथ खरीद-बिक्री करता था। जब मां-बेटी ने इस बात का विरोध किया तो शख्स ने दोनों पर हमला कर दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Father attacked daughter with knife opposed selling liquor ban patna bihar police
घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। आननफानन में घायल बेटी को लेकर उसकी मां अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। अब उसने पिता के खिलाफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपी पिता घर से फरार है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर की है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Teacher Transfer : सीएम नीतीश कुमार का शिक्षक तबादले को लेकर बड़ा निर्देश, अब तीन जिलों का विकल्प दे सकेंगे
विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़िता बबली का कहना है कि वह मनेर, सादिकपुर पंचायत के जमुनीपुर गांव की रहने वाली है। बबली के पिता धर्मराज राय शराब पीते हैं, इसलिए वह अपनी मां बेबी देवी के साथ दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर रहती है। बबली और उसकी मां आरोप है कि उसके पिता धर्मराज यादव शराब बेचने के साथ-साथ अन्य तरह के गैरकानूनी कार्य मनेर स्थित घर पर करते हैं। विरोध करने पर धर्मपाल यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करते थे। इन्हीं सब बातों से तंग आकर दोनों मां बेटी दानापुर आ गई। बेटी और पत्नी के विरोध को लेकर लगातार पिता धर्मराज राय नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Murder Case : किराना व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, दोस्तों को बनाया आरोपी; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

घटना के संबंध में मां बेटी का कहना है कि धर्मराज राय उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। जब धर्मपाल की पत्नी से इस बात का विरोध किया तो धर्मपाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पिता के द्वारा माँ की पिटाई को देखकर बेटी बबली ने उसका विरोध किया। जिसके बाद पिता ने माँ के साथ बेटी की भी पिटाई करने लगा। इस दौरान उसने बेटी के शरीर के कई हिस्सों में तेज व धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से बबली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां जुटने लगे तो आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। फिर मां बेबी देवी ने बेटी को दानापुर का अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इधर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed