Election Commission : आपकी दी हुई तस्वीर के साथ मिलेगा नया वोटर कार्ड, पुनरीक्षण के बाद आयोग कर रहा ऐसी तैयारी
Election Commission : चुनाव आयोग अब सभी मतदाताओं को नया पहचान पत्र देगा। इसमें अच्छी बात यह है कि मतदाता अपना नया फोटो अपडेट करवा पाएंगे। यह कैसे हो पायेगा इसकी रुपरेखा चुनाव आयोग बता रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नया पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग के अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि नए कार्ड जारी किए जाएँगे, लेकिन यह कब जारी किए जाएंगे, इस पर चुनाव के अधिकारियों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
अधिकारियों का कहना है कि बिहार के प्रत्येक मतदाता को नया मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना है, लेकिन यह प्रक्रिया कब और कैसे पूरी की जाएगी, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। जब मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए, तो उनसे भरा हुआ दस्तावेज़ अपनी नवीनतम तस्वीर के साथ जमा करने को कहा गया। नई तस्वीर का उपयोग रिकॉर्ड अपडेट करने और नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाएगा। 1 अगस्त को प्रकाशित बिहार की मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार, राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन होना है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक
चुनाव आयोग ने बताया कि गणना फॉर्म भरने वालों में से 99 प्रतिशत ने अब तक अपने दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं। लगभग 30,000 लोगों ने मतदाता सूची में शामिल करने के लिए याचिका दायर की है क्योंकि उनके नाम मसौदा सूची से गायब थे। इसके अलावा, बिहार पहला राज्य बन गया है, जहां मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कम भीड़ सुनिश्चित करने के लिए युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत प्रति मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर अधिकतम 1200 कर दी गई है। युक्तिकरण के कारण, राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 77,000 से बढ़कर 90,000 हो गई है। युक्तिकरण की यह प्रक्रिया अंततः पूरे भारत में लागू की जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में देश भर में 10.5 लाख मतदान केंद्र थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.