{"_id":"69ae81f8c1e5a9e2e1010345","slug":"bihar-news-demand-to-make-chirag-paswan-chief-minister-posters-put-up-outside-bjp-office-ljpr-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अब चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, भाजपा दफ्तर बाहरलगे पोस्टर; क्या लिखा है जानिए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अब चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, भाजपा दफ्तर बाहरलगे पोस्टर; क्या लिखा है जानिए?
Mon, 09 Mar 2026 01:46 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:46 PM IST
सार
Bihar Politics: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कुछ दिग्गजों के समर्थक अपने अपने नेताओं में मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
चिराग पासवान के लिए लगे पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही बिहार में सीएम पद पर अलग अलग चेहरों की चर्चा चल रही है। अब इस चर्चा में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का भी नाम शामिल हो गया। चिराग के समर्थक और उनकी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। समर्थकों पटना में वीरचंद्र पटेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर चिराग पासवान के समर्थक ने एक पोस्टर लगाया है।
विज्ञापन
Bihar : भूखंड देने वाली आवास योजना का 'तिलस्मी' खेल; इधर प्लॉट स्कीम बंद करने का आदेश, उधर आवेदन लेते रहे
विज्ञापन
क्या लिखा पोस्टर में जानिए?
यह चिराग पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेखपुरा जिले से लोक जनशक्ति पार्टी के (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने यह पोस्टर लगवाया। इस पर वह चिराग को चांदी का मुकुट पहनाते दिख रहे हैं। एक ओर दिवंगत नेता राम विलास पासवान की भी तस्वीर है। "बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट" के स्लोगन के साथ इसपर लिखा है कि "ना दंगा हो ना फसाद हो, बिहार का सीएम सिर्फ चिराग हो!, सजाओ इनके सिर पर ताज, तभी आयोगा, बिहार में स्वर्ण काल, मोदी को मिला अपने हनुमन का अशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सिरताज"।
विज्ञापन