फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Construction of three new five star hotels in Patna, Bihar tourism will get a new identity

Bihar News : पटना में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए आ गया ग्लोबल टेंडर, बिहार पर्यटन को नया रूप दे रही सरकार

Wed, 08 Jan 2025 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Jan 2025 01:05 PM IST
सार

Bihar News: राजधानी पटना में तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया पर्यटकों और औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इससे बिहार पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Bihar News: Construction of three new five star hotels in Patna, Bihar tourism will get a new identity
होटल पाटलिपुत्र अशोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में पर्यटकों और औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तीन नए पांच सितारा होटलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने पर्यटन विभाग की ओर से इन होटलों के निर्माण के लिए लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर डेवलपर्स के चयन हेतु ई-निविदा जारी कर दी है। इन परियोजनाओं को गत वर्ष 10 सितंबर 2024 को राज्य कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन



 
परियोजनाओं के लिए भूमि और स्थान
पटना में प्रस्तावित तीन पांच सितारा होटलों का निर्माण प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा।

  1. होटल पाटलिपुत्र अशोक, बीरचंद पटेल पथ: 1.50 एकड़ भूमि पर बनेगा।
  2. सुल्तान पैलेस परिसर, बीरचंद पटेल पथ: 4.89 एकड़ भूमि पर एक हेरिटेज होटल बनाया जाएगा।
  3. विज्ञापन
  4. बांकीपुर बस स्टैंड परिसर: 3.24 एकड़ भूमि पर पांच सितारा होटल का निर्माण होगा।

इन होटलों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और सुल्तान पैलेस को हेरिटेज होटल के रूप में संरक्षित करते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
निविदा प्रक्रिया की पूरी जानकारी
ई-निविदा प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होकर 10 फरवरी 2025 तक चलेगी। इच्छुक डेवलपर्स www.eproc2.bihar.gov.in पोर्टल से दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

  • निविदा जमा करने की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025
  • तकनीकी बिड खोलने की तिथि: 11 फरवरी 2025
  • प्री-बिड बैठक: 21 जनवरी 2025, दोपहर 12:30 बजे, बीएसटीडीसी कार्यालय, दरोगा राय पथ, पटना।

यह बैठक व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी। इससे इच्छुक डेवलपर्स को परियोजना की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा।
 

Bihar News: Construction of three new five star hotels in Patna, Bihar tourism will get a new identity
बिहार पर्यटन विभाग - फोटो : बिहार पर्यटन एक्स

आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन होटलों के निर्माण से न केवल पर्यटकों को उच्च स्तरीय आवास और सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह राज्य में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

परियोजना के तहत होटल पाटलिपुत्र अशोक में कम से कम 100 कमरे होंगे। सुल्तान पैलेस और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में 150-150 कमरों वाले पांच सितारा होटलों का निर्माण होगा। वहीं, शेष भूमि पर चार सितारा होटलों का वैकल्पिक निर्माण भी प्रस्तावित है।
 
विरासत और आधुनिकता का समन्वय
सुल्तान पैलेस के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे संरक्षित करते हुए हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, होटल पाटलिपुत्र अशोक और बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की वर्तमान संरचनाओं को हटाकर वहां नए और आधुनिक होटलों का निर्माण होगा। इन होटलों के डिजाइन में आधुनिकता और विरासत दोनों का समावेश होगा।
 
पर्यटन के क्षेत्र में बिहार का बड़ा कदम
इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार पर्यटन विभाग ने राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया है। पटना में पांच सितारा होटलों का निर्माण राज्य में बढ़ते पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही औद्योगिक निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा।

इन होटलों के निर्माण और संचालन के लिए डेवलपर्स को 90 वर्षों के लिए लीज अधिकार प्रदान किए जाएंगे। इसमें 60 वर्षों के बाद 30 वर्षों के लिए स्वचालित नवीनीकरण का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed