फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Congress party Pawan Khera targeted Election Commission SIR Bihar election 2025

SIR Bihar : कांग्रेस- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की 89 लाख शिकायतें दीं; आयोग- फॉर्मेट में एक भी शिकायत नहीं

Sun, 31 Aug 2025 07:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 31 Aug 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar Election 2025 :  मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दावा आपत्तियों के दौर का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस की ओर से एक भी दावा या आपत्ति नहीं दर्ज है। कांग्रेस ने इस पर बड़ा आरोप लगाया तो आयोग ने जवाब भी दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Congress party Pawan Khera targeted Election Commission SIR Bihar election 2025
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेरा पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग अपने 'सोर्स' के जरिए यह खबरें प्रचारित करता है कि किसी राजनीतिक पार्टी से कोई शिकायत नहीं आ रही है। मगर, सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 89 लाख शिकायतें दी हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक
विज्ञापन


कांग्रेस के बैडर लॉजिस्टिक्स एजेंट्स ने जब शिकायतें चुनाव आयोग के पास पहुंचाने का प्रयास किया, तो उन्हें कहा गया कि आयोग स्वयं जनता से शिकायतें लेगा। इससे यह सवाल उठता है कि ऐसे में राजनीतिक दलों और उनके बैडर लॉजिस्टिक्स एजेंट्स का वास्तविक रोल क्या है? 1 सितंबर को चुनाव आयोग में SIR (सिस्टम इंटीग्रेटेड रिपोर्ट) के तहत शिकायतें दर्ज करवाने की अंतिम तिथि है। इस संदर्भ में, कांग्रेस के बूथ लेवल ऑफिसर्स ने बिहार के नागरिकों के आवेदनों को दर्ज कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीएलओ ने सभी आवेदनों को एकत्रित कर, जिला अध्यक्षों के माध्यम से DEO (डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर) को जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने पिछले 1-2 दिनों में जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर बिहार की मतदाता सूची से लगभग 89 लाख लोगों के नाम हटाने का अनुरोध किया है... हालाँकि, कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों द्वारा उठाई गई आपत्तियाँ निर्धारित प्रपत्र में नहीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इन आपत्तियों को उचित कार्रवाई के लिए संबंधित निर्वाचक निबंधन अधिकारियों को भेज रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed