{"_id":"6824c913f7ec3df506051335","slug":"bihar-news-congress-alleges-that-permission-denied-for-rahul-gandhi-s-programme-in-darbhanga-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा में राहुल गांधी को मिली हरी झंडी, बदला गया कार्यक्रम का स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा में राहुल गांधी को मिली हरी झंडी, बदला गया कार्यक्रम का स्थान
Thu, 15 May 2025 08:26 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 15 May 2025 08:26 AM IST
सार
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रयास को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं। वे सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं और शिक्षा उसमें एक अहम तत्व है।
विज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 15 मई को बिहार के दरभंगा में छात्रों से मिलने की अनुमति मिल गई है, लेकिन यह कार्यक्रम अब उस जगह नहीं होगा, जहां पहले तय था। जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात बताया कि अब यह कार्यक्रम टाउन हॉल में होगा।
विज्ञापन
दरअसल, पहले यह कार्यक्रम अम्बेडकर हॉस्टल में होना था, लेकिन वहां अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अभय दुबे ने बताया कि राज्य सरकार के दबाव में यह फैसला लिया गया है। दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने सिर्फ यह कहा कि अम्बेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन इसके पीछे की वजह नहीं बताई। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम “शिक्षा न्याय संवाद” नाम से चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें वे दलित छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार पर किया हमला, कहा-सीजफायर करना पीएम की कौन सी मजबूरी
विज्ञापन
दुबे ने कहा, "हमने दरभंगा प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। हमें उम्मीद है कि वे सही फैसला लेंगे। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए था। यह अफसोस की बात है कि उनके इस प्रयास को राजनीतिक नजर से देखा जा रहा है। लेकिन फिर भी, वह सामाजिक न्याय की लड़ाई में मजबूती से डटे हुए हैं, और शिक्षा इस लड़ाई का एक जरूरी हिस्सा है।"
इससे पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया को बताया था कि दरभंगा में कार्यक्रम के अलावा राहुल गांधी पटना में एक थिएटर में "फुले" फिल्म भी देख सकते हैं। यह फिल्म दलित समाज के प्रेरणास्रोत, ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है।