फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar to Visit Nalanda Today Will Inaugurate and Lay Foundation of Key Projects

Bihar: नालंदा दौरे पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Tue, 05 Aug 2025 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

Bihar: कार्यक्रम की शुरुआत बेलौवा गांव के निकट होने वाले समारोह से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने 862 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सालेपुर–नूरसराय–अहियापुर–सिलाव–राजगीर फोरलेन हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar to Visit Nalanda Today Will Inaugurate and Lay Foundation of Key Projects
सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वे हवाई मार्ग से अपराह्न 3:30 बजे राजगीर पहुंचें। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहें। वहीं, मुख्यमंत्री इस दौरान एशिया अंडर-20 रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बेलौवा गांव के निकट होने वाले समारोह से हुई, जहां मुख्यमंत्री ने 862 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सालेपुर–नूरसराय–अहियापुर–सिलाव–राजगीर फोरलेन हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। साथ ही, वे 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजगीर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस फोरलेन के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यटकों व खिलाड़ियों के लिए राजगीर तक पहुंचना आसान होगा।

विज्ञापन

आरओबी के उद्घाटन से मिलेगी बड़ी राहत
बता दें कि मुख्यमंत्री शिलान्यास के बाद बिहारशरीफ–राजगीर मार्ग पर बने आरओबी का उद्घाटन करेंगे। इसके चालू हो जाने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उद्घाटन के साथ ही पुल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजगीर खेल परिसर पहुंचकर 8 से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली एशिया अंडर-20 रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप की तैयारियों का जायजा लेंगे। भारत की महिला व पुरुष टीमें पहले से ही राजगीर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य देशों की टीमें 7 अगस्त को पहुंचेंगी। खेल विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जबकि मुख्य प्रतियोगिताएं 9 और 10 अगस्त को होंगी। मुख्यमंत्री खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, डॉक्टर भी रह गए दंग; सामान्य प्रसव से हुआ है जन्म

रॉयल भूटान मॉनेस्ट्री का निरीक्षण करेंगे
आज के कार्यक्रम में एक अन्य प्रमुख बिंदु रॉयल भूटान मॉनेस्ट्री का निरीक्षण भी शामिल है। यह मॉनेस्ट्री हॉकी मैदान के पीछे वैतरणी नदी के तट पर स्थित है और भूटान सरकार के सहयोग से बन रही है। वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना के लिए भूटान सरकार को ढाई एकड़ भूमि दान में दी थी। 2018 में उन्होंने स्वयं इस परियोजना का शिलान्यास किया था। उस समय हजारों भूटानी नागरिकों के साथ भूटान की महारानी और धार्मिक गुरु खेनपो भी उपस्थित थे।

दिसंबर में हो सकता है उद्घाटन
मॉनेस्ट्री में भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची मंदिर संरचना के भीतर 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके चारों कोनों पर भूटान के चार संरक्षकों की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। दो गेस्ट हाउसों में कुल 74 कमरे और डॉर्मिटरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसके औपचारिक उद्घाटन की संभावना दिसंबर 2025 में जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed