फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News CM Nitish Kumar good governance openly polled complainants made serious allegations in Janta Darbar

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के सुशासन की खुली पोल, फरियादियों ने जनता दरबार में लगाए गंभीर आरोप

Tue, 07 Sep 2021 03:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Sep 2021 03:00 AM IST
सार

  • जनता दरबार में पुलिस पर लगे कई संगीन आरोप, महिलाओं ने कई दारोगा और डीएसपी पर यौन शोषण का आरोप लगाया
  • डीजीपी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची लड़की को नीतीश कुमार ने वापस डीजीपी के पास ही फरियाद करने भेज दिया

विज्ञापन
Bihar News CM Nitish Kumar good governance openly polled complainants made serious allegations in Janta Darbar
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में सुशासन का क्या हाल है, इसकी पोल फरियादियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष ही खोल कर रख दी। जनता दरबार कार्यक्रम में महिलाओं ने कई दारोगा और डीएसपी पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इतना ही नहीं एक फरियादी ने तो मुख्यमंत्री से कहा कि डीएसपी यौन शोषण मामले में डीजीपी से मिलने गई तो उन्होंने कहा कि लड़कियां पहले अपनी अदाओं से लोगों को फंसाती हैं और बाद में शिकायत करती हैं।

विज्ञापन


हद तो यह हो गई कि नीतीश ने उस लड़की को डीजीपी के पास ही फरियाद लेकर वापस भेज दिया। शायद यह पहला मामला होगा जिसके खिलाफ शिकायत की गई हो वही शिकायत सुने।
विज्ञापन


एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि वह बीते शुक्रवार को बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के सामने भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी, लेकिन डीजीपी ने तो हद ही कर डाली। उन्होंने कहा कि लड़कियां पहले अपनी अदाओं से लड़कों को फंसाती हैं और फिर बाद में उनके पर आरोप लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला मुखिया ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उनके पति की हत्या कर दी गई है। शिकायत करने के बाद भी थानेदार आरोपी को बचाने में लगे हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई और 17 दिनों में जमानत मिल गई। अब वह आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी को इस मामले में करवाई करने का निर्देश दिया।

सिवान के गौतम यादव ने पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि हमारे द्वारा शराब विक्रेताओं के खिलाफ की गई लिखित सूचना को व्हाट्सएप पर इन लोगों ने सार्वजनिक कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया।


महिला ने वाल्मीकि नगर जदयू विधायक पर लगाया हत्या का आरोप
वाल्मीकि नगर से आई पीड़ित महिला ने जदयू विधायक रिंकू सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की हत्या के मामले में स्थानीय विधायक रिंकू सिंह को आरोपित किया गया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित महिला को डीजीपी के पास भेज कर जांच करने को कहा। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 195 आवेदकों के मामलों की सुनवाई की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed