{"_id":"677d17b64f64e0c5130ce0b6","slug":"bihar-news-buxar-sweep-youth-icon-abhiram-climbed-himalayan-peak-goichla-point-two-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्वीप यूथ आइकॉन अभिराम ने हिमालय की चोटी गोइचला प्वाइंट टू पर की चढ़ाई, बोले- वोट सबसे बड़ी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्वीप यूथ आइकॉन अभिराम ने हिमालय की चोटी गोइचला प्वाइंट टू पर की चढ़ाई, बोले- वोट सबसे बड़ी ताकत
Tue, 07 Jan 2025 05:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:32 PM IST
सार
बर्फीली हवाओं और कम आक्सीजन के बीच स्वीप यूथ आइकॉन अभिराम ने हिमालय की चोटी गोइचला प्वाइंट-2 पर कंचनजंघा के समीप तिरंगा लहराकर स्वीप जागरुकता का संदेश दिया। वह अपनी पूरी टीम के साथ चोटी से नीचे की तरफ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
हिमालय की चोटी गोइचला प्वाइंट टू पर की चढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के स्वीप अंतर्गत बक्सर जिले के स्वीप यूथ आइकॉन अभिराम हिमालय की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोइचला प्वाइंट-2 पर तिरंगा लहराकर भारतीय लोकतंत्र की महता को पूरी दुनिया को बताया।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने बताया कि देश के युवाओं को भारतीय लोकतंत्र के महता को बताना जरूरी है। इसके साथ ही भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है, इसकी जड़ें काफी मजबूत हैं। पूरी दुनिया को इसका बोध कराने के उद्देश्य से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने 31 दिसंबर को अभिराम के नेतृत्व में रुद्रा गुरुकुल की टीम सिक्किम हिमालय में चढ़ाई शुरू किया। फिर चार जनवरी 2025 को गोइचला प्वाइंट-1 पर भारतीय ध्वज और स्वीप के प्रतीक चिह्न के साथ संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। फिर प्वाइंट-2 जो कंचनजंगा के समीप वहां के चढ़ाई के लिए अभिराम बढ़ निकले।
विज्ञापन
गीत गाकर किया जागरूक
कम तापमान, ऑक्सीजन और बर्फीली हवाओं के बीच प्वाइंट-2 पर पहुंच मतदाता जागरुकता को समर्पित गीत गाकर अपने शहर के युवाओं को हिमालय की चोटी से आह्वान किया कि मताधिकार एक ऐसी शक्ति है, जिसके प्रयोग से हम अपनी सरकार बना सकते हैं। बता दें कि अभिराम बिहार विधानसभा चुनाव 2020 और लोकसभा चुनाव 2024 के इलेक्शन कमीशन इंडिया के स्वीप अंतर्गत बक्सर जिले के ब्रांड एंबेसडर हैं। अर्थात स्वीप यूथ आइकॉन हैं। दिसंबर जनवरी के गला देने वाली बर्फीले ठंड में स्वीप के संदेश के साथ पर्वतारोहण करने वाले टीम में अभिराम सुंदर के साथ, विकास ओझा, शिव प्रकाश द्विवेदी, आशीष मिश्रा और सत्यम कुमार भी शामिल रहे।