फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Book 'Vikas Purush' based on the life of CM Nitish Kumar was released Patna Bihar

Bihar : सीएम नीतीश कुमार के जीवन पर फिर लिखी गई पुस्तक, विधान परिषद् में विकास पुरुष का हुआ भव्य लोकार्पण

Mon, 08 Sep 2025 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 08 Sep 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यों पर आधारित पुस्तक 'विकास पुरुष' का  लोकार्पण किया गया। लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव के द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण बिहार विधानसभा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सभापति ने संयुक्त रूप से किया। 

विज्ञापन
Bihar News : Book 'Vikas Purush' based on the life of CM Nitish Kumar was released Patna Bihar
पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2023 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी पुस्तक 'नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से' का लोकार्पण किया था। फिर अगले साल बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी तथा उनकी पुत्री सांसद डॉ.शांभवी चौधरी के द्वारा लिखित पुस्तक ‘’बिहार के गांधी नीतीश कुमार’’ का विमोचन किया गया और अब 'विकास पुरुष' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक को प्रख्यात लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने लिखा है, जिसका लोकार्पण बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद सभागार मेंज संयुक्त रूप से किया। यह पुस्तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यों पर आधारित है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पुलिस महानिदेशक रैंक का अधिकारी बताकर जमाता था धौंस, फर्जी आईपीएस की ऐसे खुल गई पोल
विज्ञापन


इस संबंध में लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संघर्ष, दृष्टिकोण और विकासोन्मुख सोच को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया है। विधानसभा अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को विकास कार्यों को प्रारंभिक दौर से देखता आ रहा हूँ। इन्होंने विकास कार्य को प्राथमिकता दी है। लेखक मुरली जी ने इस पुस्तक के माध्यम से नीतीश सरकार की क्षवि को बहुत ही करीने से प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा; सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की

विधान परिषद के सभापति नन्द किशोर यादव ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार में बसावट तक कनेक्टिविटी कर बिहार को विकसित राज्य बना दिया है। मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने विकास पुरुष पुस्तक में उन सारे विकासात्मक तथ्यों को भी उजागर किया है जो नई पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्य ही उनकी पहचान है। नीतीश जी खुद में ही इतिहास पुरुष बन चुके हैं। बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो रणबीर नन्दन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  का कार्य बोल रहा है। इन्होंने इतना कार्य किया है कि पूरी दुनिया इनकी मुरीद है। इस मौके पर वहां कुमारजी ने बिहार के विकास में खुद को पूरी तरह झोंक दिया आज उसी का नतीजा है कि बिहार अलग पहचान कायम कर चुका है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सम्राट चौधरी का आरोप- लालू प्रसाद ने समाज को बर्बाद किया, राजद-कांग्रेस अब वाले ऐसा कर रहे


वरिष्ठ पत्रकार सुजीत झा ने कहा नीतीश जी की कार्यशैली ही उनकी पहचान बन चुकी है। इन पर इतना बेहतर काम किया है मुरली जी ने यह गौरव की बात है। किरण पब्लिकेशन के प्रबंधक निदेशक संकेत कुमार ने कहा हम गर्व करते हैं कि बिहारी हैं और मुख्यमंत्री जी ने बिहार के अस्तित्व को पुनः स्थापित कर दिया। किरण पब्लिकेशन समूह के सीएमडी सत्यनारायण प्रसाद ने कहा मेरे लिए गौरव का क्षण है कि साहित्यिक पुस्तक पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हमारे पैनग्राम पब्लिशर्स ने प्रकाशित किया है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो रामवचन राय ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन, सुशासन, और बिहार के विकास में उनके योगदान को गहराई से उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो जितेंद्र कुमार ने किया और उन्होंने अपील किया कि हमलोगों को अब सम्मान में इस तरह की पुस्तक को भेंट करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे लोगों में पुस्तक पाठन के प्रति रुचि बढ़ेगी और जानकारी भी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद उपसभापति प्रो राम वचन राय ने किया। कार्यक्रम में किरण पब्लिकेशन समूह की निदेशक रेणु प्रसाद,कवि समीर परिमल, प्रो अरुण सिंह, प्रो सुहेली मेहता,
पंकज सिंह, अरुण कुमार, रणजीत कुमार, मृत्युंजय सिंह, अनिशा सिन्हा, अतुल कुमार, अमरजीत कुमार, अमित शाखेर, संतोष तिवारी, आलोक पाठक,राकेश कुमार,  किशु, काव्या,अंजुम आरा,अनुराग सिन्हा, गौरव कुमार, नीतीश शर्मा, अंकित कुमार, रामजी सहित कई गणमान्य अतिथि, बुद्धिजीवी, लेखक और पत्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed