{"_id":"68c10d82036bca3a87044a02","slug":"bihar-news-body-found-hanging-suicide-case-family-alleges-murder-case-gardanibag-patna-bihar-police-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना के पॉश एरिया में फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना के पॉश एरिया में फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप
Wed, 10 Sep 2025 11:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:02 AM IST
सार
Murder Case : सुबह होते ही अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। अपार्टमेंट में एक शख्स का शव लटका हुआ था। शव की हालत देखकर हर कोई हत्या होने की आशंका जता रहा है। हालांकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के पॉश एरिया में एक शख्स की फंदे से लटका शव बरामद हुआ। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की है। मृतक की पहचान फतुहा निवासी गणेश प्रसाद (50) के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस शख्स का शव मिला है, वह उसी पार्टमेंट में गॉर्ड का काम करता था। आज सवेरे-सवेरे शख्स की लाश मिली है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदखुशी का लग रहा है। फिलहाल एफएसल की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई है। एफएसल की टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या खुदकुशी। एफएसल की जांच के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजेगी।
विज्ञापन