फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bihar Board announced sakshamta exam will be held on september bseb patna news

BSEB : बिहार बोर्ड ने की घोषणा, इसी महीने होगी सक्षमता परीक्षा, जानिए अभ्यर्थी कैसे करेंगे आवेदन

Thu, 04 Sep 2025 06:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Sep 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar : सक्षमता परीक्षा, 2025 (चतुर्थ) की तारीख की घोषणा कर दी गई है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थी अपने आवेदन को कैसे और कब तक भर पाएंगे। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Board announced sakshamta exam will be held on september bseb patna news
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सक्षमता परीक्षा, 2025 (चतुर्थ) की परीक्षा इसी माह यानी सितंबर महीने ही ली जाएगी। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कही है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सक्षमता परीक्षा, 2025 (चतुर्थ) का आयोजन दिनांक 23 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे, जिसके लिए 06 सितंबर से 11 सितंबर तक समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता और डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा दिनांक 13 सितंबर तक किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि सक्षमता परीक्षा, 2025 (चतुर्थ) के लिए आवेदन किये हुए विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र दिनांक 17 सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bandh: भाजपा के बिहार बंद पर राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पूछा- पीएम मोदी ने गालीबाजी का आदेश दिया है क्या?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा और डी०एल०एड० की परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने परीक्षाफल जारी करते हुए बताया कि सक्षमता परीक्षा, 2025 (तृतीय) एवं डी०एल०एड० पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच आयोजित सक्षमता परीक्षा, 2025 (तृतीय) में कुल 24,436 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें 7,893 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इस परीक्षा में 32.30% शिक्षक अभ्यर्थी उतीर्ण हुए। कक्षा 1-5 वाले 29.04% पास किये हैं। इसी प्रकार कक्षा 6-8 के 1,802 शिक्षक अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, इस तरह कक्षा 6-8 में 52.66% अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए हैं। कक्षा 9-10 के कुल 1,076 शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 594 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार कक्षा 9-10 में 55.20% अभ्यर्थी उत्तीर्ण किये हैं। कक्षा 11-12 के लिए 51.37% अभ्यर्थी उतीर्ण किये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed