Bihar News: बेउर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूटकांड का मामला, ऑटो चालक ही निकला मास्टरमाइंड
Bihar: बेउर थाना पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड का खुलासा किया है। जांच में ऑटो चालक ही मास्टरमाइंड निकला है। बताया जा रहा है कि उसने झूठी लूट की कहानी रचकर 1.76 लाख हड़प लिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बेउर थाना पुलिस ने लूटकांड का महज चार घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि लूटकांड का मास्टरमाइंड खुद ऑटो चालक ही निकला।
सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को बोरिंग रोड निवासी विकास कुमार ने बेउर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका ऑटो चालक अजीत कुमार दानापुर तेल गोदाम से तेल सप्लाई करने गया था। लौटने के दौरान गया डोभी बाईपास के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर उससे व्यापार के 1 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को ऑटो चालक अजीत कुमार के बयान में विरोधाभास नजर आया। बार-बार बयान बदलने से पुलिस को उस पर शक हुआ।
पढे़ं: आग तापने के दौरान झुलसी महिला, नाइटी में पकड़ी आग फिर शरीर जला; बचाने के दौरान पति का भी जला हाथ
कड़ाई से पूछताछ करने पर अजीत कुमार ने स्वीकार किया कि उसके साथ किसी तरह की लूट की घटना नहीं हुई थी। व्यापार का पैसा हड़पने की नीयत से उसने पूरी लूट की कहानी खुद ही रची थी और अपने मालिक को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने अजीत की निशानदेही पर लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।