फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Auto strike in Patna increased the problems of common people. bihar police.

Bihar News : ऑटो हड़ताल से पटना में रफ़्तार पर लगा ब्रेक, बुजुर्गों और महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Sat, 02 Sep 2023 05:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 02 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

Bihar News : पटना में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल को लेकर नगर निगम के आयुक्त और ऑटो चालक संघ के बीच बातचीत भी हुई लेकिन वार्ता बेअसर रही।

विज्ञापन
Bihar News : Auto strike in Patna increased the problems of common people. bihar police.
पटना जंक्शन के पास सूनी सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जंक्शन के पूर्वी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों के द्वारा किए गये अनिश्चितकालीन हड़ताल ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। पटना जंक्शन पर आये यात्रियों में कई लोगों को पीएमसीएच जाना था तो कई लोगों को हनुमान नगर तो कुछ लोगों को गांधी मैदान जाना था। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ी। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार से शुरू हुआ है और तबतक जारी रहेगा जबतक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है।
विज्ञापन


इस वजह से किया हड़ताल
बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को पुलिस प्रशासन के द्वारा अचानक हटाया जाने लगा। उनका आरोप है कि इस दौरान ऑटो चालकों के साथ पुलिस प्रशासन के द्वारा बदसलूकी भी की गई थी। बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा कि पटना जंक्शन से पूर्वी रूट पर ऑटो और ई रिक्शा नहीं चलेंगे। संघ के उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि जब तक ऑटो चालकों के लिए स्टैंड की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाएगी,तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed